गर्भावस्था में हो इस चीज की कमी तो विकलांग जन्म लेता है बच्चा, महिलाएं रखें ध्यान

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो गर्भावस्था का समय सभी महिलाओं के लिए सबसे खास समय होता हैं। इस समय महिलाओं के शरीर में कई  तरह के बदलाव होते हैं। इसके बारे में महिलाओं को सही जानकारी होनी चाहिए ताकि महिलाएं खुद का ख्याल रख सके। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे चीजों के कमी के बारे में जिन चीजों की कमी होने से बच्चा विकलांग जन्म लेता हैं। इसलिए सभी महिलाओं को इसका ख्याल रखना चाहिए। तो आइये जानते हैं विस्तार से की गर्भावस्था में हो इस चीज की कमी तो विकलांग जन्म लेता है बच्चा। 
फोलिक एसिड की कमी, मेडिकल साइंस के एक ताजा शोध के अनुसार गर्भावस्था के समय अगर महिलाओं के शरीर में फोलिक एसिड की कमी होती हैं। तो इससे गर्भ में पल रहे शिशु का विकास ठीक तरीकों से नहीं होता हैं। शिशु के शरीर में मौजूद सारे अंग सही तरीकों से विकास नहीं कर पाते हैं। जिससे बच्चा कमजोर और विकलांग जन्म लेता है। इससे बच्चे की शारीरिक और मानसिक स्थिति भी अच्छी नहीं होती हैं। इसलिए सभी महिलाओं को इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए ताकि महिलाएं खुद का ख्याल रख सकें।  
 
फोलिक एसिड की कमी होने से शिशु के शरीर का ग्रोथ ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं। साथ ही साथ शिशु गर्भ में ही बीमार पड़ जाता हैं। कई बार शिशु के बैक बॉन में जख्म भी बन जाते हैं। जो शिशु के लिए जानलेवा साबित होता हैं। इसलिए फोलिक एसिड गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत ज़रूरी हैं। सभी गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था में फोलिक एसिड युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। महिलाएं डॉक्टर की सलाह से फोलिक एसिड युक्त दवा का भी सेवन कर सकती हैं। 
 
फोलिक एसिड के लिए गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था में हरी पत्तेदार सब्जियां, पालक, बिन्स, ब्रोकली, अंकुरित अनाज, ताजे फल आदि का सेवन करना चाहिए। इसमें फोलिक एसिड की मात्रा भरपूर होती हैं जो गर्भवती महिला के साथ साथ उसके गर्भ में पल रहे शिशु के लिए भी लाभकारी साबित होती हैं। महिलाओं को इस बात का सदैव ध्यान रखना चाहिए। 

Comments are closed.