लड़की के शरीर से 3 घंटे तक लिपटा रहा सांप, उसके बाद जो हुआ वो चौकाने वाला था

आज हम बात करने जा रहे हैं दुनिया के सबसे रहस्यमय जीव ‘सांप’ के बारे में। कहा जाता है कि सांप धरती पर लगभग 130 मिलियन वर्षो से मौजूद हैं और हिन्दू ग्रंथो में भी सांप को शंकर भगवान से लिपटे हुए दिखाया जाता हैं। वैसे तो धरती पर सांप की कुल 2000 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं और उनमे से 23 प्रजातियां अत्यंत जहरीली होती हैं। देखने मे तो सांप एक आम बेजुबान जीव के समान है लेकिन अंधविश्वास की वजह से भारत में सांप को लेकर रोज़ाना अजीबोगरीब कहानियां सुनने को मिलती हैं।

हालही में अरखैया थाना क्षेत्र से खबर मिल रही है कि खुशबू नामक एक लड़की अपने घर के बरामदे में बिस्तर पर सो रही थी। तभी कपड़ो में एक सांप घुस गया और खुशबू को उसकी भनक तक नही हुई। जब उसकी चाची ने उसे दोपहर के खाने के लिए उठाया तो उसके शरीर से एक सांप लिपटा हुआ था। यह देखकर परिवार के सभी लोग घबरा गए और धीरे-धीरे पूरे गांव में बात को लेकर अफवाहें भी फैलने लगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि सांप पूरे तीन घंटे तक लड़की के शरीर से लिपटा रहा था लेकिन उसने युवती को कोई भी नुकसान नही पहुंचाया। तीन घंटे के बाद सांप अपने आप चला गया, लेकिन गांव के लोग इसको लेकर बेहद सी अफवाहें फैलाने लगे। कुछ लोगो का कहना है कि वो सांप भगवान शंकर का अवतार है, वही कुछ लोग कह रहे हैं कि उस सांप को नाग देवता ने भेजा हैं।

Comments are closed.