प्रियंका चोपड़ा को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए मिलते हैं इतने करोड़ रुपए, विराट कोहली लेते हैं इतने…

पहले सोशल मीडिया सिर्फ एक ऐसा प्लेटफॉर्म हुआ करता था जहां लोग आसानी से अपने दोस्तों के साथ जुड़े रहते हैं और अपनी तस्वीरें पोस्ट करते थे। वहीं फिल्मी हस्तियों को भी इसके जरिए अपने चाहने वालों के साथ जुड़ने में मदद मिली। लेकिन आज यह कमाई करने का भी एक माध्यम बन चुका है। दुनियाभर के लोग कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से पैसे कमा रहे हैं। बहुत से विज्ञापन भी यहां दिए जाने लगे हैं। बहुत सी बड़ी-बड़ी कंपनियां ऐसी हैं जो जानी मानी हस्तियों को उनके एक पोस्ट करने के लिए मोटी रकम देती हैं

इसके लिए इन्हें इतना पैसा मिलता है कि आप और हम इस बात अंदाजा तक नहीं लगा सकते। अब इसी का खुलासा करते हुए ब्रिटेन की सोशल मीडिया मैनेजमेंट कंपनी हूपर एचक्यू ने ‘2019 इंस्टाग्राम रिच लिस्ट’ जारी की है। इसमें उन्होंने बताया कि किस हस्ती को उनकी एक पोस्ट के लिए कितने पैसे मिलते हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी अपनी जगह बनाई है।

हूपर एचक्यू की इस लिस्ट में सबसे ऊपर मॉडल और बिजनेस वूमन काइली जेनर का नाम है। जो रियलिटी टीवी स्टार किम, कोल और कर्टनी कर्दाशियन की चचेरी बहन हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करने के लिए करीब 8 करोड़ 73 लाख रुपए मिलते हैं। वहीं दूसरी ओर प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो वह इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करने के लिए करीब 1 करोड़ 87 लाख रुपए लेती हैं। इसी के साथ यह भी बता दें कि इंस्टाग्राम पर प्रियंका के 4 करोड़ 30 लाख फॉलोअर्स हैं

इसके अलावा प्रियंका को इसी साल में मोस्ट फॉलो अकाउंट का अवार्ड भी मिल चुका है। एचक्यू की इस लिस्ट में अपनी जगह बनाने वाले विराट कोहली को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करने के लिए करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपए मिलते हैं। प्रियंका के अलावा विराट को भी इसी साल ‘एंगेज्ड अकाउंट ऑफ द ईयर’ के अवार्ड से नवाजा गया था।

Comments are closed.