तीस साल की उम्र से पहले हर लड़की को करने चाहिए यह पांच काम

हर इंसान का हक है कि वह अपने जीवन को खुलकर और आनंद के साथ व्यतीत करें। हर इंसान की कुछ इच्छाएं होती है जिन्हें वह पूरा करना चाहता है लेकिन महिलाएं इस मामले में कम ही भाग्यशाली होती है। महिलाओं के साथ अक्सर इस मामले में भेदभाव होता है कि उन्हें अपनी मनमर्जी से कुछ भी चुनने का हक नहीं होता है। महिलाएं बचपन से लेकर वृद्धावस्था तक परिवारजनों की कठपुतली ही बनकर रह जाती हैं।

हम उन पांच मुख्य बिंदुओं को रेखांकित करना चाहते हैं जिन्हें महिलाओं को जल्द से जल्द हासिल कर लेना चाहिए।

1. अपने डर पर जीत हासिल करें:- महिलाओं को अब आधुनिक समाज से कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि महिलाएं डरपोक होती है तो महिलाओं को समाज को बता देना चाहिए कि वे डरपोक नहीं है और पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सकती हैं।

2. रोमांचक जीवन जिए:- महिलाओं को रोमांच भरा जीवन व्यतीत करना चाहिए जिससे उन्हें हमेशा खुद को साबित करने का हौसला मिलता रहेगा।

3. भविष्य को बनाए उज्जवल:- महिलाओं को उच्च श्रेणी की शिक्षा हासिल करके अपने भविष्य को उज्जवल बनाना चाहिए। उन्हें अपने सुरक्षित कल के लिए जॉब वगैरह तलाश करनी चाहिए।

4. शरीर को रखें फिट:- महिलाओं के साथ में मुख्य समस्या है कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है उनकी फिटनेस जवाब देने लगती है। महिलाओं को अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए नियमित रूप से योगा और व्यायाम करने चाहिए।

5. आत्म सुरक्षा की भावना:- किसी भी महिला को अपने अंदर यह भावना विकसित करनी चाहिए कि वह अपनी सुरक्षा खुद कर सकती हैं। उसे अपनी आत्मरक्षा के लिए सजग रहना चाहिए।

Comments are closed.