5 जून 2021 शनिवार राशिफल: जानिए आज क्या लिखा है आपके भाग्य में

मेष राशि

कार्य में प्रगति होगी उत्तम विचार में संस्कारों में इजाफा होगा सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण रहेगी परोपकार और जन सेवा के मामलों में आगे रहेंगे। प्रतियोगी व व्यवसाय क्षेत्रों में कुछ रुकावट के बाद सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि

कारोबार बढ़ाने के प्रयास रंग लाएंगे पारिवारिक जीवन में खुशी के पल रहेंगे। सुख व मांगलिक कार्यों के सफल आयोजन से हार्दिक प्रसन्नता रहेगी। पीछे का विवाद सुलझने में कुछ समय लगेगा।

मिथुन राशि

आज के दिन व्यवसाय को विकसित करने में मदद मिलेगी आत्मबल और जोश बढ़ेगा रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। साहित्य राजनीति व प्रशासन के क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। और सम्मान के भागीदार होंगे।

कर्क राशि

लाभकारी अनुबंध प्राप्त करने की मुहिम रंग लाएगी जीवनसाथी के सहयोग से मांगलिक कार्य संपन्न होगी सेहत और वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें।

सिंह राशि

खेल प्रतियोगिता में नए युग की शुरूआत होगी सेहत में चुस्ती और फुर्ती का एहसास होगा कुछ मामलों में धनाभाव की स्थिति हो सकती है।

कन्या राशि

उमंग और उत्साह के साथ सेवा क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे संतान पक्ष के विवाह एक प्रयास में बेहतर कामयाबी मिलेगी। यात्रा और धन मामलों में कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।

तुला राशि

प्रतिस्पर्धी को कड़ी टक्कर देने हेतु तत्परता से तैयार रहेंगे। पूंजी निवेश में लाभ के योग बन रहे हैं आमदनी में इजाफा होगा तामसिक आहार और क्रोध से बचने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि

तरक्की के बंद रास्ते खुलने के आसार है किसी अनुबंध व सेवा शर्तों में रुकी हुई वार्ता दोबारा प्रगति की और होगी। धार्मिक कार्यों के आयोजन होंगे। लेन-देन में विवाद हो सकता है।

धनु राशि

प्राचीन आदर्शों के साथ तालमेल बिठाने की लालसा रहेगी वित्तीय स्थिति अच्छे संकेत देगी। आय के स्रोतों से बढिया लाभ प्राप्त होगा। व्यावसायिक हितों से समझौता न करें

मकर राशि

परिवारिक जीवन में तालमेल और प्यार बढ़ेगा औद्योगिक में व्यावसायिक संस्थानों के पुनरूत्थान में रुचि रहेगी। प्रेम संबंधों में तनाव है तीखी प्रतिक्रिया की आशंका है।

कुंभ राशि

व्यवसायिक व शैक्षिक योग्यताओं का भरपूर लाभ मिलेगा। सम्मानजनक व अच्छी छवि बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। निवेश हेतु उचित समय की प्रतीक्षा करें कुछ मामलों में अधिक व्यय की आशंका है।

मीन राशि

कार्य क्षेत्र में प्रगति का दौर जारी रहेगा प्रतियोगी क्रीड़ा क्षेत्रों में अनुकूल सफलता मिलेगी। वाहन और भवन खरीदने का सामर्थ्य बढ़ेगा पैतृक संपत्ति के विवाद गहरा सकते हैं।

 कमेंट में जय शनिदेव जरूर लिखें,

Comments are closed.