महिला मास्क लेना भूल गई, दिमाग लगाकर सेनेटरी पैड को बनाया मास्क

लंदन: कोरोना महामारी को रोकने में मास्क एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसीलिए भारत सहित विभिन्न देशों में सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। इस नियम का उल्लंघन करने पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। अब ब्रिटेन से एक अजीबोगरीब मामला सामने में आया है। यहां एक महिला घर से निकलते समय मास्क लगाना भूल गई।

उन्होंने किसी भी कार्रवाई से बचने के लिए सैनिटरी पैड का इस्तेमाल किया। मास्क की जगह सैनिटरी पैड पहने एक महिला की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है, लोगों ने मास्क की जगह सैनिटरी पैड का इस्तेमाल किया है, इन्टरनेट पर सर्च करने ऐसी बहुत सी फोटोज मिल जायेगा जिन्होंने अजीबोगरीब तरीके मास्क पहना हुआ है।

ब्रिटिश महिला को रेचल टेलर कहा जाता है। 30 साल के टेलर शॉपिंग कर रहे थे। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में पहुंचने पर पता चला कि मास्क भूल गई थी। खरीदारी करना बहुत जरूरी थी, इसलिए उसको स्निट्री पैड से मास्क बनाना पड़ा । यह घटना गेट मैनचेस्टर में हुई। टेलर के मुताबिक, कार में उनका एक दोस्त भी था। कार में एक ही मास्क था जो उसने अपने दोस्त को दिया गया था और उसके चेहरे पर मास्क की जगह सैनिटरी पैड लगा लिया था। यह उसके चेहरे पर एक मास्क की तरह नहीं लग रहा था, लेकिन वह उसकी मदद से खरीदारी करने चली गई। कुछ लोग इसका मजाक भी उड़ाया, लेकिन रोकथाम अधिक महत्वपूर्ण है।

Comments are closed.