प्रेम राशिफल 9 अक्टूबर: जानें प्रेम संबंधों को लेकर आपके नसीब में क्या है खास

डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो 9 अक्टूबर के दिन नवग्रहों की चाल अमर योग का निर्माण कर रहा हैं। इस अमर योग का प्रभाव इंसान के प्रेम संबंधों पर दिख सकता हैं। इससे कुछ राशियों के लोगों को प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती हैं तथा कुछ राशि के लोग प्यार में असफल भी हो सकते हैं। आज इसी संदर्भ में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे 9 अक्टूबर के प्रेम राशिफल के बारे में की प्रेम संबंधों को लेकर यह दिन किन राशियों के लिए कैसा रहेगा। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
मेष, सिंह और धनु राशि, अग्नि तत्व की राशि होने के कारण 9 अक्टूबर का दिन प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल रहेगा। आपकी कुंडली में अमर योग का निर्माण आपके लव भाव में हो रहा हैं। जिससे आप अपनी जिंदगी मौज़ मस्ती के साथ बिता सकता हैं। विवाहित दम्पति के रिश्तों में मधुरता आएगी और इनके प्रेम जीवन में उत्पन मतभेद की समस्या समाप्त हो सकती हैं। इस राशि के कुछ जातक प्रेमी के साथ प्रेम जीवन को एन्जॉय कर सकते हैं। घर परिवार में खुशियां वापस आएगी और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आपके लिए सूर्य नमस्कार करना फलदायक रहेगा।
 
वृष, कन्या और मकर राशि, पृथ्वी तत्व की राशि होने के कारण 9 अक्टूबर के दिन मंगल और गुरु आपके प्रेम संबंधों में असमंजस ला सकता हैं। लव रिलेशन में तनाव उत्पन हो सकती हैं। आपका लव पार्टनर आपके किसी बात को लेकर नाराज हो सकता हैं। इस दिन ग्रहों की स्थिति आपके लिए ठीक नहीं हैं अमर योग का निर्माण आपके अशुभ भाव में हो रहा हैं। इसलिए आप अपनी वाणी में मधुरता बनाये रखे और अपने क़रीबी लोगों के साथ किसी भी प्रकार का बहस ना करें। शाम का समय प्रेम संबंध के लिए उत्तम रहेगा। आप इस दिन गणपति जी की आराधना करें।
 
मिथुन, तुला और कुंभ राशि, वायु तत्व की राशि होने के कारण 9 अक्टूबर के दिन अमर योग का निर्माण आपकी कुंडली के तीसरे भाव में होगा। जिससे आपके प्रेम संबंधों में नयापन देखने को मिल सकता हैं तथा आपके नसीब खुल सकते हैं। आपके जीवन में किसी नए साथी का आगमन हो सकता हैं। सिंगल रहने वाले लोगों को जीवनसाथी मिल सकता हैं और ये लोग बहुत जल्द वैवाहिक बंधन में बंध सकते हैं। प्रेमी के साथ दिन बेहतर कटेगा और प्रेम जीवन में भी खुशियां आएगी। पति पत्नी के बीच थोड़ी बहुत नोक झोंक हो सकती हैं। आप शनिदेव का दर्शन करें। प्रेम संबंधों के लिए शुभ रहेगा।
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, जल तत्व की राशि होने के कारण 9 अक्टूबर के दिन आपका प्रेम संबंध बेहतर रहेंगे। घर परिवार का माहौल भी ख़ुशियों से भरा रहेगा। इस दिन अमर योग का निर्माण आपके लव भाव में हो रहा हैं। जिससे आपके प्रेम संबंध रिश्तों में भी बदल सकते हैं। इस राशि के कुछ जातक अपने लव पार्टनर से सगाई कर सकते हैं। लवर के साथ नजदीकियां बढ़ सकती हैं और प्रेम संबंधों में मजबूती आ सकती हैं। इस दिन आपका पुराना लव पार्टनर आपके प्रेम जीवन में वापस आ सकता हैं। आप भगवान विष्णु की आराधना करें। प्रेम संबंधों के लिए लाभकारी रहेगा।

Comments are closed.