Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो जब कोई महिला बाल अवस्था से युवा अवस्था में आती हैं तब महिलाओं के शरीर में पीरियड्स आना प्रारंभ होता है। इस दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं कुछ बदलाव महिलाओं के लिए सामान्य होता हैं तो कुछ बदलाव उनके लिए चिंताजनक भी हो सकते हैं। आज उन्ही बदलाव के बारे में जानने की कोशिश करेंगे की पीरियड्स में होने वाला कौन सा बदलाव महिलाओं के लिए चिंताजनक होता हैं। इस बदलाव से महिलाओं को सावधान रहना चाहिए। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .जलन और तेज दर्द, पीरियड्स के समय अगर किसी महिला को जलन और तेज दर्द की समस्या होती हैं तो ये समस्या महिलाओं के लिए चिंताजनक हो सकता हैं। इससे महिलाओं की शारीरिक और मानसिक स्थिति ख़राब हो जाती हैं और महिलाएं खुद को अस्वस्थ महसूस करती हैं। अगर किसी महिला को पीरियड्स के दौरान ऐसी समस्या होती हैं तो उसे इस समस्या को नजरअंदाज नहीं करनी चाहिए और उसे डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
2 .अत्यधिक ब्लड का स्राव, पीरियड्स के दौरान ब्लड आना एक नॉर्मल समस्या होता हैं। लेकिन अगर किसी महिला को ज़रूरत से ज्यादा ब्लड आते हैं तो ये समस्या महिलाओं के लिए चिंताजनक हो सकता हैं। अगर किसी महिला को पीरियड्स के दौरान इस तरह के बदलाव का सामना करना पड़ता हैं तो उसे डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए ताकि उसकी ये समस्या दूर हो सके।
3 .लंबा पीरियड्स, पीरियड्स का ज्यादा लंबा चलना भी महिलाओं के लिए खतरनाक होता हैं। ये समस्या महिलाओं के बच्चेदानी में सूजन होने के कारण होता हैं। इसलिए अगर किसी महिला का पीरियड्स काफी लंबा चलता हैं तो इसे नजरअंदाज ना करें और तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह लें ताकि इस समस्या से छुटकारा मिल सके।
4 .काले रक्त का स्राव, पीरियड्स के दौरान काले रक्त का स्राव होना गर्भाशय में संक्रमण होने के संकेत होते हैं। अगर किसी महिला के पीरियड्स में इस तरह का बदलाव होता हैं तो ये बदलाव महिलाओं के लिए चिंताजनक हो सकता हैं। महिलाओं को इससे सदैव सावधान रहना चाहिए और इस तरह का समस्या होने पर उसे तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
Comments are closed.