Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो इस दुनिया में सभी महिलाएं माँ बनना चाहती हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण कुछ महिलाओं को माँ बनने में परेशानी होती हैं। आज इसी संदर्भ में मेडिकल साइंस के एक रिसर्च के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे वक्त के बारे में जो वक्त गर्भवती होने के लिए सबसे परफेक्ट माना जाता हैं। इस वक्त में महिलाओं को गर्भवती होने में कोई परेशानी नहीं होती हैं और महिलाएं जल्दी गर्भवती हो जाती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
रिसर्च, मेडिकल साइंस के एक रिसर्च के अनुसार जब किसी महिला का पीरियड्स ख़त्म होता हैं तो पीरियड्स ख़त्म होने के 14 से 18 दिन बाद महिलाओं के शरीर में ओवुलेशन चक्र प्रारम्भ होते हैं। इस ओवुलेशन चक्र के दौरान महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन्स का उत्सर्जन ज्यादा होता हैं। जिसके कारण महिलाओं के गर्भ में पाए जाने वाले अंडे की गुणवत्ता अच्छी होती हैं। इस दौरान महिलाओं के अंडे पुरुषों के शुक्रणओं के संपर्क में आते ही फर्टलाइज हो जाते हैं और महिलाएं गर्भवती हो जाती हैं। साथ ही साथ महिलाओं के गर्भ में भूर्ण का विकास होने लगता हैं। ये भूर्ण ही धीरे धीरे शिशु का रूप ले लेती हैं। इन बातों के बारे में सभी महिलाओं को सही जानकारी होनी चाहिए ताकि महिलाओं को माँ बनने में किसी भी प्रकार के कोई परेशानी का सामना करना ना पड़ें।
ओवुलेशन चक्र के दौरान महिलाओं के शरीर का तापमान बढ़ जाता हैं तथा गर्भाशय की कोशिकाओं में ब्लड का सर्कुलेशन सही तरीकों से होता हैं। जिससे महिलाएं जल्दी गर्भवती हो जाती हैं और उनका माँ बनने का सपना पूरा हो जाता हैं।
लेकिन कुछ महिलाएं जो शारीरिक रूप से कमजोर होती हैं तथा जिनका सेहत अच्छा नहीं रहता हैं। जो थायराइड की बीमारी से ग्रसित होती हैं। उन महिलाओं को ओवुलेशन चक्र के दौरान भी गर्भवती होने में परेशानी होती हैं। क्यों की इस समस्या के कारण महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन्स का ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं। जिससे महिलाओं को गर्भाधान करने में परेशानी होती हैं।
अगर कोई महिला जल्दी माँ बनना चाहती हैं तो उसे सबसे पहले अपने सेहत का ख्याल रखना चाहिए और समय समय पर थायराइड की जांच कराते रहना चाहिए। ताकि महिलाओं को गर्भवती होने में कोई परेशानी ना हो और महिलाएं एक स्वस्थ और सेहतमंद बच्चे को जन्म दे सके।
Comments are closed.