कौनसे है यह रोचक और मजेदार बातें कुत्तों के बारें
कुत्ता एक ऐसा जानवर है जिसे मनुष्य ने सबसे पहले पालतू बनाया। कुत्ता काफी तेज और वफादार होता है। हम अपनें घरों में सुरक्षा के लिए इनको पालते हैं। आज बाजार में इनकी बहुत सारी प्रजातियां उपलब्ध हैं। इनमें से कुछ प्रजातियां काफी मंहंगी बेची जाती हैं। क्या आप जानते हैं की कुत्ते गाड़ियों के पीछे क्यों दौड़ते है। और यह हर ऊंची चीज पर पेशाब क्यों करते है। हम आज अपने इस पोस्ट में कुछ इसी तरह के रोचक तथ्यों के बारें में बताएंगे।
जानें कुत्ते के रोचक तथ्यों के बारें में
सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :-
सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
1000 से भी ज्यादा रेलवे की सभी नौकरियों की सही जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करें
1.करीब 2761 साल पहले सर्वप्रथम प्राचीन रोम शहर के एक घर के सामनें ‘कुत्तों से सावधान’ शब्द लिखा गया।
2.कुत्तों के पंजे और नाक ही वो अंग हैं जहां से पसीना निकलता है। इसलिए कुत्तों को गर्मी अधिक लगती है।
3.कुत्ते भेड़िये का डी एन ए लगभग 99% तक मेल खाता है।
4.कुत्तों को अगर कोई चीज एक बार सूंघा दी जाय। तो वह दोबारा उसकी गंध को सूंघकर पहचान लेगा। इसीलिए ये नशीले और विस्फोटक पदार्थ का पता आसानी से लगा लेते हैं।
5.कुत्ते अपनी सीमा को निर्धारित करने के लिए ऊंचाई पर पेशाब करते हैं। दरअसल जमीन में धूल मिट्टी या पानी पड़नें के कारण पेशाब का असर जल्दी खत्म हो जाता है। इसीलिए ये ऐसा करते हैं।
6.कुत्ते किसलिए भागते है गाड़ियों के पीछे
7.कुत्तों को अक्सर आप नें गाड़ियों के पीछे भागते हुए देखा होगा। उसका कारण यह है की जब भी आप कहीं गाड़ी खड़ी किये होते हैं। तो उस गाड़ी या गाड़ी के टायर पर वहाँ के कुत्ते पेशाब कर देते हैं। जब आप रास्ते से गुजरते हैं तो कुत्ते विरोधी समझकर पीछा करते हैं। क्योंकि कुत्तों की सूंघने की छमता मनुष्य की अपेक्षा कई गुना अधिक होती है।