ये है एक शरीर का ऐसा हिस्सा जिससे आपको 10 साल से हो रहा है दर्द जानिए
कई बार हमें शारीरिक रूप से कई परेशानियां होती है, लेकिन हम उन्हें अनदेखा कर देते हैं। हमारी इस लापरवाही की वजह से यह परेशानियां कई बार बड़ा रूप ले लेती है। आज हम आपको हमारी पोस्ट के माध्यम से एक ऐसा ही रोचक मामला बताने जा रहे हैं, जिसमें एक शख्स को करीब 10 साल से शरीर के निचले हिस्से में दर्द हो रहा था। लेकिन वह हर बार इसे इग्नोर कर देता था।
हाल ही में परेशानी ज्यादा बनने पर उसने डॉक्टर को दिखाने का फैसला लिया। दोस्तों जब इस शख्स अपने दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा, तो डॉक्टर ने दर्द का कारण जानने के लिए एक्स-रे किया। एक्स-रे रिपोर्ट आने पर डॉक्टर भी हैरान रह गए, उन्होंने देखा कि इस शख्स के शरीर के पिछले हिस्से में आठ सुईयां धंसी हुई थीं।
ये सुईयां कपड़ों पर कढ़ाई करने वाली सुईयां थीं। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि चीन के रहने वाले 55 वर्षीय चेन के पिछले हिस्से में बीते 10 साल से दर्द हो रहा था। जब उन्हें इस दर्द की वजह पता चली तो वो तो हैरान हुए ही, साथ ही साथ डॉक्टर भी हैरान हुए बिना नहीं रहे।
चेन ने बताया कि शुरुआत में तो उन्हें वो दर्द एक चुभन की तरह लगता था, लेकिन धीरे-धीरे उनका दर्द बढ़ता गया। चेन ने बताया कि करीब 10 साल पहले वो एक कचड़े के ढेर पर गिर गए थे, जिससे उनके पिछले हिस्से में कई सुईयां धंस गई थीं। उन्होंने कई सुईयों को निकाल दिया था, लेकिन जो अंदर धंस गई थीं, उनके बारे में उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं हुआ। बता दे कि चेन की सर्जरी हुई और सभी सुईयों को निकाल दिया गया।
Dream 11 में हजारों रुपये जीतने के लिए यहाँ रजिस्टर करें : Dream 11 Participate