ये संकेत करते हैं बच्चे के पेट में कीड़े होने का इशारा
गलत खान-पान के कारण 1 से 14 साल के बच्चों में सबसे आम समस्या होती है पेट में कीड़े होना। ये लगभग 20 प्रकार के होते हैं जो आंतो में घाव बना सकते हैं। पेट में कीड़े होने पर पेट में गैस, बदहज्मी, दर्द और बुखार जैसी समस्या देखने को मिलती है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे इन समस्याओं से बचें रहे तो आप कुछ घरेलू तरीके इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने बच्चे को निरोगी जिंदगी दे सकते हैं। आइए जानिए बच्चों के पेट में कीड़े होने पर क्या-क्या लक्षण दिखने लगते हैं और शरीर पर क्या बुरा प्रभाव पड़ता है।
पेट में कीड़े होने के लक्षण
1. बच्चों को नींद न आना और भूख न लगना।
2. वजन कम होना।
3. उल्टियां, पेट दर्द और दस्त रहना।
Quiz & Earn Money go this link : http://quizoffers.online/
पेट में कीड़े होने का बुरा प्रभाव
1. बच्चे को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते।
2. शरीर में खून की कमी हो जाती है, जिससे एनीमिया का शिकायत हो सकती है।
3. बच्चे का इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो जाता है और उनका वजन भी सामान्य बच्चों से कम होता है।
पेट के कीड़े खत्म करने के लिए घरेलू उपचार
1. प्याज का रस : पेट के कीड़े नाश करने के लिए प्याज को पीस कर रस निकालें। इसे बच्चे को खाली पेट पिलाएं।
2. अजवायन : पेट के कीड़े खत्म करने के लिए अजवायन काफी कारगार उपाय है। इसके लिए अजवायन के आधा ग्राम चूर्ण में गुड़ डाल कर गोली बनाकर दिन में 3 बार रोगी को खिलाएं। इस उपाय को 2-3 दिन करने से कीड़ों से राहत मिलती है।
3. अनार के छिलके : यह उपाय बच्चों और बड़ों दोनों के लिए फायदेमंद है। इसके लिए अनार के छिलकों को सुखाकर इसका चूर्ण बना लें। इसे दिन में 3 बार 1 चम्मच खाएं।
4. नीम के पत्ते : नीम के पत्ते एंटीबायोटिक होते हैं जो पेट के कीड़ों को नष्ट करने में मदद करते हैं। नीम के पत्तों को पीसकर शहद के साथ मिला कर बच्चे को खिलाएं। सुबह इसका सेवन ज्यादा फायदेमंद है।
5. तुलसी के पत्ते : इस उपाय को करने के लिए तुलसी के पत्तों का एक चम्मच रस दिन में दो बार पीने को दें। इससे पेट के कीड़े मरकर बाहर निकल जाएंगे। इससे आंत पूरी तरह साफ हो जाएगी। पेट में गैस और कब्ज से भी राहत मिलेगी।
Also Read :- सवालों के जबाब देकर जीते हजारो रुपये
यदि आपको यह आर्टिकल पसन्द आया हो तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करें.
यह है वो 4 भारतीय खिलाडी जिनका 2019 विश्व कप में खेलना पक्का | Top 4 batsman play in world cup 2019
IPL 2018 की ताज़ा ख़बरें मोबाइल में पाने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करे sabkuchgyan एंड्राइड ऐप- Download Now