Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
साइंस की बात करें तो गर्भावस्था के दौरान गर्भ में बच्चे के सही विकास के लिए महिलाओं को बहुत सी चीजों की ज़रूरत होती हैं। इन चीजों के बारे में महिलाओं को सही जानकारी होनी चाहिए ताकि महिलाएं इसका ख्याल रख सके। आज जानने की कोशिश करेंगे उन्ही चीजों के बारे में की गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कौन कौन सी चीजों की ज़रूरत सबसे ज्यादा होती हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की गर्भावस्था के दौरान होती है इन 5 चीजों की ज़रूरत, महिलाएं रखें ध्यान।
1 .आयरन की ज़रूरत, गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को आयरन की ज़रूरत सबसे ज्यादा होती हैं। क्यों की गर्भवती होने के बाद जैसे जैसे महिलाओं के गर्भाशय में भूर्ण का विकास होता हैं। वैसे वैसे महिलाओं के शरीर में खून की कमी होने लगती हैं। इस कमी को दूर करने के लिए महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान आयरन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। महिलाओं को आयरन की ज़रूरत सबसे ज्यादा होती हैं। इससे गर्भ में शिशु का विकास भी ठीक तरीकों से होता हैं।
2 .कैल्शियम की ज़रूरत, गर्भावस्था के दौरान गर्भ में बच्चे के शारीरिक विकास के लिए महिलाओं को कैल्शियम की ज़रूरत सबसे ज्यादा होती हैं। महिलाओं को इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए। जब महिलाओं के शरीर में बच्चे का विकास होने लगता हैं तो शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती हैं। इस कमी को दूर करने के लिए महिलाएं कैल्शियम युक्त आहार का सेवन करें। इसके लिए महिलाएं दूध, अंडा, बादाम, अखरोट आदि का सेवन कर सकती हैं।
3 .आयोडीन की ज़रूरत, गर्भावस्था के दौरान आयोडीन की कमी से महिलाओं के शरीर में थायराइड होने का खतरा बना रहता हैं। थायराइड के कारण कुछ महिलाएं गर्भपात का भी शिकार हो जाती हैं। इसलिए गर्भावस्था में महिलाओं को आयोडीन की ज़रूरत सबसे ज्यादा होती हैं। महिलाओं को इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए और आयोडीन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। महिलाओं को समय समय पर थायराइड की जांच भी कराते रहना चाहिए।
4 .फाइबर की ज़रूरत, गर्भवती महिलाओं गर्भावस्था में फाइबर की ज़रूरत भी सबसे ज्यादा होती हैं। क्यों की इससे गर्भ में पल रहे बच्चे का मानसिक विकास ठीक तरीकों से होता हैं। साथ हीं साथ महिलाओं की मानसिक स्थिति भी अच्छी रहती हैं और महिलाएं खुद को स्वस्थ और सेहतमंद महसूस करती हैं। इसलिए गर्भावस्था के दौरान महिलाएं फाइबर युक्त आहार जैसे सेब, दलिया, ब्रोकली आदि का सेवन जरूर करें।
5 .फोलिक एसिड की ज़रूरत, गर्भ में बच्चे के सही विकास के लिए गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को फोलिक एसिड की ज़रूरत होती हैं। फोलिक एसिड की कमी से गर्भ में बच्चे का विकास ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं और बच्चा अस्वस्थ रहने लगता हैं। इसलिए फोलिक एसिड की ज़रूरत गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा होती हैं। महिलाओं को इस बात का सदैव ख्याल रखना चाहिए और उसे फोलिक एसिड युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। महिलाएं इसके लिए डॉक्टर की सलाह ले सकती हैं।
Comments are closed.