अंतरिक्ष की यात्रा का विचार है तो रुक जाएं जानिए
क्या आप अंतरिक्ष में जाने की इच्छा रखते हैं तो इसपर एक बार जरूर विचार करें। यह हमारा नहीं बल्कि खुद एक अंतरिक्ष यात्री का सुझाव है। उन्होंने कहा है कि अंतरिक्ष में जाने के इच्छुक व्यक्तिायों को अपनी इस रुचि पर फिर से विचार करना चाहिए, क्योंकि ऐसी उड़ानों की अपनी तमाम ऐसी मुश्किलें होती हैं, जिनके लिए आम लोग पहले से तैयार नहीं होते हैं। नासा के एक अंतरिक्ष यात्री ने यह सलाह उन लोगों को दी है, जो अंतरिक्ष पर्यटन कंपनियों के साथ यात्रा का करार कर चुके हैं।
Quiz & Earn Money go this link : http://quizoffers.online/
अभी तक केवल रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने 2001 से 2009 के बीच दो से चार करोड़ डॉलर का शुल्क लेकर पर्यटकों को अंतरिक्ष में ले गई थी। हालांकि, ब्लू ओरिजिन, वर्जिन गैलेक्टिक और स्पेसएक्स जैसी एयरोस्पेस कंपनियां अगले दशक के भीतर अंतरिक्ष के लिए कॉमर्शियल उड़ानें शुरू करने की योजना बना रही हैं। एंजेलिना जोली, केट विंसलेट और लियोनार्डो डि कैप्रियो जैसे हॉलीवुड एक्टर सहित सैकड़ों लोग पहले ही अंतरिक्ष की सैर के लिए अपना टिकट बुक करवा चुके हैं।
अंतरिक्ष में बच्चे को जन्म देकर पहली मां बनने का इतिहास रचने वाली नासा की अंतरिक्ष यात्री एना फिशर ने चेतावनी दी है कि अंतरिक्ष उड़ान की कठिनाइयों क लिए लोग तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आम लोग इसकी कड़ी तैयारियों को लेकर अभ्यस्त नहीं होते और इससे उनके शरीर पर प्रतिकूल असर पड़ता है।
फिशर ने कहा कि वह 1984 में डिस्कवरी स्पेस शटल पर अपने मिशन के पहले दो दिनों के दौरान बीमार पड़ गईं थीं। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लाखों पाउंड का भुगतान करने वाले लोग यह पूरी तरह से नहीं जानते कि वहां उनके साथ क्या हो सकता है।
Also Read :- सवालों के जबाब देकर जीते हजारो रुपये
यदि आपको यह आर्टिकल पसन्द आया हो तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करें.
यह है वो 4 भारतीय खिलाडी जिनका 2019 विश्व कप में खेलना पक्का | Top 4 batsman play in world cup 2019
IPL 2018 की ताज़ा ख़बरें मोबाइल में पाने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करे sabkuchgyan एंड्राइड ऐप- Download Now