प्लास्टिक सर्जरी के ये 9 बिगड़े मामले देखकर आप सपने में भी इससे दूर ही रहेंगे
पृथ्वी पर अपनी उत्पत्ति के बाद से ही हम इंसानों ने किसी भी दूसरी जीव प्रजाति से अधिक तरक्की की। कहा जा सकता है कि आज इस धरती पर किसी प्रजाति का कब्जा है तो वो है इंसान। हमने इंसानियत से जुड़े हर क्षेत्र में तरक्की की है। बात अगर मेडिकल साइंस की ही करें तो हम इंसानों ने मेडिकल साइंस में चमत्कारिक प्रगति की है।
8TH और 10TH पास लोगों के लिए बिहार के इस डिपार्टमेंट ने निकाली है बम्बर वेकेंसी
प्लास्टिक सर्जरी भी मेडिकल साइंस का ही एक हिस्सा है, जो लोगों को उनके शरीर के हिस्सों को उनकी ख्वाहिश के अनुसार ढालने में मदद करता है। लेकिन अभी तक फुल प्रूफ प्लास्टिक सर्जरी का दावा हम इंसान नहीं कर पाते हैं। क्योंकि कई ऐसे मामले हमारे सामने हैं जिन्हें देखकर हमें कहना पड़ता है कि अभी इसमें और तरक्की की ज़रूरत है। आज हम आपको प्लास्टिक सर्जरी के 10 ऐसे बिगड़े मामले दिखा रहे हैं, जिन्हें देखकर आप शायद ये दृढ़ निश्चय कर लेंगे कि आप कभी अपने ऊपर इतना बड़ा रिस्क नहीं लेंगे।
गायिका शैर
अपने दौर की मशहूर गायिका शैर की ये दोनों तस्वीरें आप देखिए। इन्होंने दो बार अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी कराई है। हालांकि लोग कहते हैं कि ये पहले ही अधिक सुंदर लगती थीं।
माइकी रॉर्क
इनका नाम है माइकी रॉर्क। आपने इन्हें धांसू हॉलीवुड मूवी द एक्सपेंडबल में ज़रूर देखा होगा। शुरूआत में ये एक प्रोफेशनल बॉक्सर थे। हालांकि बाद में ये बॉक्सिंग छोड़कर फिल्मों में आ गए थे। और ज़्यादा हैंडसम दिखने के लिए इन्होंने अपना हेयर ट्रांसप्लांट कराया। होंठ और आंख के ऊपरी हिस्से की प्लास्टिक सर्जरी कराई। लेकिन प्लास्टिक सर्जरी कराने का इन्हें क्या नतीजा मिला, तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है।
माइकल जैक्सन
माइकल जैक्सन को भला कौन नहीं जानता। किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन 90 के दशक में दुनिया के सबसे अमीर आर्टिस्ट थे। लेकिन इन्होंने भी खुद को बेहतर दिखाने के लिए कई प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया। लेकिन उन प्लास्टिक सर्जरीज़ ने इन्हें बदसूरत बना दिया। जबकि ये बेहद हैंडसम थे।
एक ज़माने में ये बेहद खूबसूरत अभिनेत्री हुआ करती थीं। लेकिन और ज़्यादा खूबसूरत दिखने की चाह ने इनके चेहरे का ये हाल बना दिया कि लोगों ने इनका मज़ाक बना डाला।
अगर आप इन्हें नहीं जानते तो आज जान लीजिए। ये कोई मामूली हस्ती नहीं हैं। मशहूर फैशन ब्रांड वरसासे की मालकिन यही हैं। ये एक दौर में काफी सुंदर दिखती थीं, लेकिन प्लास्टिक सर्जरी का भूत इनके सिर कुछ ऐसा चढ़ा कि इन्होंने दो बार अपने चेहरे और होठों व नाक की प्लास्टिक सर्जरी कराई। नतीजा क्या मिला? ये डरावनी दिखने लगीं।
जोसलिन वाइल्डस्टीन
इनका नाम है जोसलिन वाइल्डस्टीन। वैसे तो अब इनकी उम्र काफी हो चुकी है। लेकिन अब ये बूढ़ी के साथ-साथ काफी बदसूरत भी दिखाई देती हैं। इन्होंने अपने चेहरे पर चार मिलियन अमेरिकी डॉलर से भी अधिक खर्च किए थे। हालांकि ये दावा करती हैं कि ये ऐसा ही बनना चाहती थी, लेकिन फिर भी इनके हसबेंड ने इनको तलाक दे दिया। हालांकि पति से तलाक के बदले इन्हें 2.5 बिलियन डॉलर मिले थे। इतना ही नहीं, 13 सालों में इनके पति ने इन्हें तलाक के बदले 100 मिलियन डॉलर और चुकाए थे।
टिफनी क्लॉस
चलिए सबसे पहले आपको बता दें कि अगर आप इन्हें हॉलीवुड अदाकारा एंजेलीना जॉली समझ रहे हैं तो आप गलत हैं। ये उनकी हमशक्ल हैं। इनका नाम है टिफनी क्लॉस। ये फिल्मों में एंजेलीना की बॉडी डबल का किरदार ज़रूर करती हैं। इन्होंने भी एंजेलिना जैसा और खूबसूरत दिखने के लिए सर्जरी का सहारा लिया था। लेकिन वो इन पर ही उल्टा पड़ गया।
कैरट टॉप
इनका नाम है कैरट टॉप। ये अमेरिका के जाने माने स्टैंडअप कॉमेडियन, अभिनेता और डायरेक्टर हैं। एक दौर में ये अपने फ्रैश कंटेंट के लिए पूरे अमेरिका में इनका जलवा हो गया था। हालांकि बाद में इन्होंने भी अपने चेहरे की प्लास्टिक कराई और ये ऐसे दिखने लगे। हालांकि इनकी सफलता पर इनके लुक्स का कोई प्रभाव नहीं पड़ा।