Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
साइंस की बात करें तो जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तब उसके शरीर में कई तरह के परिवर्तन होते हैं। इस परिवर्तन के कारण महिलाओं के शरीर में कई तरह की बीमारियां जन्म ले लेती हैं। इन बीमारियों के बारे में सभी महिलाओं को सही जानकारी होनी चाहिए ताकि महिलाएं इस बीमारी से बच सकें और अपना ख्याल रख सकें। आज जानने की कोशिश करेंगे उन्ही बीमारियों के बारे में की गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था में किन बीमारियों का खतरा होता है। तो आइये जानते हैं विस्तार से की गर्भवती महिलाओं को होती है इन 5 बीमारियों का खतरा।
1 .एनीमिया, जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तब महिलाओं के शरीर में खून की कमी होने लगती हैं। इस खून की कमी के कारण गर्भवती महिलाएं धीरे धीरे एनीमिया बीमारी से ग्रसित हो जाती हैं। जिसके कारण महिलाओं का शरीर अस्वस्थ हो जाता हैं तथा महिलाएं खुद को ऊर्जाहीन महसूस करती हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था में इस समस्या से बचने के लिए आयरन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए और डॉक्टर की सहायता लेनी चाहिए।
2 .रक्तचाप, गर्भवती महिलाओं के शरीर में रक्तचाप की बीमारी होने का खतरा बना रहता हैं। क्यों की जब महिला गर्भवती होती हैं तब महिलाओं के शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन अनियंत्रित होने लगता हैं। जिसके कारण कुछ महिलाएं लो रक्तचाप तो कुछ महिलाएं हाई रक्तचाप की समस्या से ग्रसित हो जाती हैं। महिलाओं को इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए और गर्भवती होने के बाद महिलाओं को समय समय पर अपने रक्तचाप की जांच कराते रहनी चाहिए।
3 .तनाव और डिप्रेशन, गर्भवती महिलाओं को तनाव और डिप्रेशन होने का खतरा सबसे अधिक होती हैं। क्यों की जब महिलाओं के गर्भ में भूर्ण का विकास होने लगता हैं तो इसका असर महिलाओं के दिमाग पर पड़ता हैं। महिलाओं के दिमाग में स्ट्रेस हार्मोन्स का लेवल बढ़ जाता हैं। जिससे महिलाएं तनाव और डिप्रेशन की समस्या से ग्रसित हो जाती हैं। गर्भवती महिलाओं को इस अवस्था में डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए तथा उसे मॉर्निंग वॉक और मेडिटेशन करना चाहिए।
4 .शरीर में सूजन, गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था में सूजन की समस्या सबसे अधिक होती हैं। यह समस्या महिलाओं के शरीर में हार्मोनिक परिवर्तन के कारण उत्पन होता हैं। शरीर में उत्पन सूजन की बीमारी से महिलाओं को सावधान रहना चाहिए और डॉक्टर से संपर्क करनी चाहिए। क्यों की शरीर में सूजन की समस्या होने के कारण गर्भ में शिशु का विकास ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं और महिलाएं अस्वस्थ महसूस करती हैं।
5 .कब्ज और गैस, जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तब महिलाओं के शरीर में पानी की कमी हो जाती हैं। जिसका सबसे ज्यादा असर शरीर के पाचन तंत्र पर पड़ता हैं। इससे गर्भवती महिलाएं कब्ज और गैस की बीमारी से ग्रसित हो जाती हैं। साथ ही साथ महिलाओं का शरीर अस्वस्थ रहने लगता हैं और महिलाओं के पेट में कई तरह की समस्या उत्पन हो जाती हैं। इस बीमारी से गर्भवती महिलाओं को सावधान रहना चाहिए और गर्भावस्था में भरपूर पानी का सेवन करना चाहिए।
Comments are closed.