सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :-

सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन, 1000 से भी ज्यादा रेलवे की सभी नौकरियों की सही जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करें 

कैसे आप रख सखते हो नाखूनों को खूबसूरत और लम्बे जानिए

0 686

खूबसूरत और लम्बे नाखून रखना हर लड़की का सपना होता है| खूबसूरत नाख़ून आपकी सुंदरता में चार चाँद लगा देते है| लेकिन नाखूनों को बढ़ाना और इनकी अच्छे तरह देखभाल करना बहुत मुश्किल काम होता है क्यूंकि नाख़ून बहुत कोमल होते है और हाथो का ज्यादा इस्तेमाल करने से ये टूट जाते है| इतनी मेहनत से नाखून बढ़ाते है लेकिन एक मिनट में हमारी मेहनत बेकार हो जाती है जब हमारे लम्बे नाखून टूट जाते है| टूटे हुए नाखून बिलकुल अच्छे नहीं लगते| ये हमारे हाथो की खूबसूरती को बढ़ाने की बजाय हाथो की खूबसूरती को कम कर देते है| नाखूनों को स्वस्थ रखने के लिए उनकी देखभाल भी जरुरी है| आइये हम आपको बताते है नाखूनों को स्वस्थ व मजबूत रखने के कुछ उपाय –

1 नेल पॉलिश अधिक देर तक न रखें –

अगर आप नाखूनों की देखभाल अच्छे से करना चाहती है तो आप अपने नाखूनों में लगी नेल पॉलिश को ज्यादा देर तक न लगी रहने दे| ये आपके नाखूनों को नुकसान पंहुचा सकती है| नेल पोलिश में भी केमिकल्स होते है| केमिकल्स ज्यादा देर शरीर के किसी भी अंग में रहें तो नुकसान पंहुचा सकते है| नेल पॉलिश को 2-3 दिन में रिमोवेर से हटा देना चाहिए|

2 नाखूनों की मालिश करें –

नाखूनों को स्वस्थ रखने के लिए उनकी मालिश अत्यंत आवश्यक है| मालिश करने से आपके नाख़ून स्वस्थ और मजबूत रहेंगे| जैतून के तेल में नीबू के रस की 2-3 बूंदे मिलाये और इससे अपने नाखूनों की मालिश सप्ताह में 2-3 बार करें| इससे आपके नाख़ून मजबूत रहेंगे| आप नारियल से तेल से भी मालिश कर सकती है|

3 नीबू का करें प्रयोग –

नीबू का इस्तेमाल भी नाखूनों के लिए बहुत लाभदायक होता है| नीबू हमारे नाखूनों को मजबूत बनाता है| नीबू के रस को निचोड़कर आप पी लें और इसके बचे हुए छिलके से आप अपने नाखूनों की मालिश कर लें| नीबू का इस्तेमाल आप इस प्रकार भी कर सकती है जो नाख़ून के लिए अत्यंत फायदेमंद है- गर्म पानी में आधा नीबू का रस निचोड़ लें, फिर उस पानी में अपने नाखूनों को 20 मिनट भिगोकर रखें| उसके बाद नाखूनों को रुई और पानी से साफ़ कर ले| ये प्रयोग आपके नाखूनो को सुन्दर व चमकीला बना देगा|

4 कैल्शियम व् प्रोटीन युक्त भोजन करें –

नाखूनों को स्वस्थ रखने के लिए कैल्शियम व प्रोटीन युक्त भोजन करना आवश्य है| नाखूनों का आधार ही कैल्शियम होता है| अगर आपके शरीर में कैल्सियम की कमी होगी तो आपके नाखून कमजोर रहेंगे और वह जल्दी जल्दी टूटेंगे| अपने भोजन में कैल्सियम अवश्य शामिल करें|

5 नाखूनों को रखे साफ –

नाखूनों को स्वस्थ रखने के लिए क्यूटिकल्स की सफाई जरुरी है| अगर हम क्यूटिकल्स साफ़ नहीं करेंगे तो इन में गंदगी जम जाएगी जो नाखूनों को कमज़ोर बना देगी| सप्ताह में 1-2 बार क्यूटिकल्स की सफाई अवश्य करें| इसको आप नीबू से भी साफ़ कर सकते है|

Dream 11 में हजारों रुपये जीतने के लिए यहाँ रजिस्टर करें  : Dream 11 Participate 

Advertisement

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.