सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :-

सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन, 1000 से भी ज्यादा रेलवे की सभी नौकरियों की सही जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करें 

यहां उल्टी दिशा में चलती है घडिय़ां, जानिए क्या है वजह

0 278

नई दिल्ली। दुनिया की सारी घडिय़ां एक ही दिशा में घूमती हैं। हमसभी ने सभी घडिय़ों की सुईंयां बाई से दाई और घूमते हुए देखा है। लेकिन आज हम आपको भारत के उस गांव के बारे में जानकारी दे रहें हैं, जहां घडिय़ां उल्टी दिशा में घूमती हैं। जी हां, आप शायद इस बात पर यकीन ना करें लेकिन यह सच है। छत्तीसगढ़ के कोरबा के एक स्थान पर घडिय़ां उल्टी दिशा में घूमने लगती हैं। यह कोरबा के पास ही स्थित आदिवासी शक्ति पीठ से जुड़ा एक स्थान है।

यहां के निवासी गोंड आदिवासी परिवारों के घरों में यदि आप देखेंगे तो सभी के घरों में घडिय़ों को उल्टी दिशा में चलता पाएंगे। यह आज की बात नहीं है बल्कि ये लोग बहुत पुराने समय से एंटी क्लॉकवाइज दिशा में चलने वाली घडिय़ों का ही उपयोग करते आ रहें हैं।

Quiz & Earn Money  go this link :  http://quizoffers.online/

प्रकृति तथा घड़ी में है समानता…
यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी घड़ी प्रकृति की तरह सामान्य तरह से गति करती है। ये लोग बताते हैं कि पृथ्वी भी घड़ी से उल्टी दिशा यानि दाई से बाई और घूमती है। इसके अलावा पेड़ो पर चढऩे वाली बेल भी इसी दिशा में पेड़ पर आगे बढ़ती है।

सूर्य चंद्रमा भी इसी दिशा में गति करते हैं तथा तालाब के ऊपर उडऩे वाले भवरों की भी यही दिशा होती है। ये लोग कहते हैं कि विवाह के समय फेरे भी लोग दाई से बाई और लेते हैं। इस प्रकार से इनका मानना है कि इनकी घड़ी सही दिशा में चलती है लेकिन दुनिया की सभी घडिय़ां प्रकृति से विपरीत दिशा में गति कर रही हैं। ये लोग प्रकृति को अपना देवता मानते हैं। इनका मानना है कि ये लोग प्रकृति से विपरीत दिशा में गति नहीं कर सकते हैं। महुआ तथा परसा जैसे पेड़ों का ये लोग पूजन करते हैं। आपको बता दें कि इस क्षेत्र में करीब 10 हजार परिवार हैं और ये लोग एंटी क्लॉकवाइज दिशा में चलने वाली घडिय़ों का ही प्रयोग करते हैं। यहां के आदिवासी समाज से करीब 32 अन्य समुदाय भी जुड़े हुए हैं और ये सभी लोग उल्टी दिशा में चलने वाली घडिय़ों का प्रयोग करते हैं।

Also Read :- सवालों के जबाब देकर जीते हजारो रुपये 

यदि आपको यह आर्टिकल पसन्द आया हो तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करें.
यह है वो 4 भारतीय खिलाडी जिनका 2019 विश्व कप में खेलना पक्का | Top 4 batsman play in world cup 2019

IPL 2018 की ताज़ा ख़बरें मोबाइल में पाने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करे sabkuchgyan एंड्राइड ऐप- Download Now

 

Advertisement

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.