4 अजीबोगरीब बॉडीबिल्डर्स जिनको देख कर आपके होश उड़ जाएगे

0

आप सभी जब bodybuilder का नाम सुनते होंगे तो आपके दिमाग में बड़े और विशाल मसल्स वाले लोगों की तस्वीर उत्पन्न हो जाती होगी। जहां कुछ लोगों को उनका यह विशाल शरीर पसंद आता है। और वह इनसे मोटिवेशन भी लेते हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इन बॉडी बिल्डर्स को पागल समझते हैं। जो उनके हिसाब से अपने शरीर का नुकसान कर रहे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब बॉडीबिल्डर्स दिखाने वाले हैं जो दिखने में तो अलग है ही, साथ ही में इनके यह शौक भी अलग है।


Jacques sayagh- यह शख्स पेरिस की सड़कों पर रहता हैं। जी हां सही सुना आपने पेरिस की सड़कें इस बॉडी बिल्डर का घर है। लेकिन फिर भी यह बांधा उनके बॉडी बिल्डिंग के शौक के बीच में नहीं आती। दूसरे बेसहारा लोगों से अलग वह हर तरह के प्रोटीन, वेट गेनर और एनर्जी से भरपूर खुराक को अपनी रोजमर्रा की डाइट में लेते हैं। इनकी उम्र करीब 50 वर्ष की है। उनके पास डंबल्स खरीदने के पैसे नही है इसलिए वह खुद वह ऐसी एक्सरसाइज करते हैं जिनमें इनकी जरूरत ना पड़े और साथ में असरदार भी हो।


Caleb mutombo- एक ऐसे बॉडीबिल्डर्स है जो केवल 4 फुट 2 इंच लंबे हैं। लेकिन इनकी निष्ठा कमाल की है इनका वजन केवल 32 किलो है। वह कांगो में पैदा हुए थे और उन्हें शुरू से ही पता था कि उनकी बॉडी में कुछ कमी है। और 14 साल की उम्र में ही उनकी लम्बाई बढ़ना रुक गई थी। पर इसके बावजूद उन्होंने कभी खुद से हार नहीं मानी। जहां कई लोग पीछे हट जाएंगे वहीं इन्होने अपनी बॉडी बिल्डिंग को अपना जुनून बना लिया। उन्होंने 12 साल की उम्र में ही ट्रेनिंग शुरू कर दी और आज वह हफ्ते में 5 दिन जिम जाते हैं।


Gunnar anderson- इस नौजवान बॉडीबिल्डर्स को अपने जीवन में कई मुसीबतों का सामना करने के बाद इस लाइन में जाने का मौका मिला था। गनर का जन्म बिना एक छाती के हुआ था। इसके बावजूद उन्होंने दिल लगाकर ट्रेनिंग शुरू कर दी और उसे अच्छे रिजल्ट भी मिलने लग गए। गनर बचपन से एक बहुत ही पतला और शर्मीला लड़का था। उसे निजी स्थानों में अपनी शर्ट उतारने से शर्माती थी। लेकिन उसकी मेहनत की वजह से आज वह एक फिटनेस कोच है और दूसरों को ट्रेनिंग देता है।


Big lenny- यह शख्स भी एक अजीबोगरीब बॉडीबिल्डर है। इनके बाहर निकला हुआ पेट और लटकते हिप्प्स इन्हें औरों से अलग बनाते हैं। पर यह चीजें उन्हें प्रतियोगितायों में भाग लेकर इन्हें मशहूर होने से नहीं रुकती। वह ६ फुट 4 इंच लंबे हैं और इनका वजन 146 किलो है। जब इनसे इनके मोटे पेट के बारे में पूछा जाता है तो वह कहते हैं कि उन्हें परफेक्ट शेप बनाएं रखना पसंद नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.