100 साल तक दांत रहेंगे मजबूत, सफेद व चमकदार करें ये चमत्कारी उपाय

दांतों की सही देखभाल न करने पर दांत कम उम्र में ही खराब होने लग जाते हैं। अक्सर लोगों की लापरवाही के कारण दांत ज्यादा खराब होते हैं। भोजन करने के तुरंत बाद कुल्ला न करना, अधिक ठंडी कोल्डड्रिंक या कोई ठंडा पेय पदार्थ पीना, तम्बाकू और धूम्रपान करना, दांतों से कठोर चीजों को तोड़ने की कोशिश करना, नियमित रूप से दांत साफ न करना आदि लोगों की आदतों में शामिल हैं।

ये गंदी आदतें ही दांतों के खराब होने का कारण बनती हैं। दांतों की ऊपरी परत जिसे इनेमल कहते हैं सबसे कठोर होती हैं जो दांतों को साफ, चमकदार व मजबूत बनाए रखती हैं। इस परत के घिसने या खराब होने पर दांत में दर्द होना, दांत कमजोर होना, दांत पिले होना, दांतों में झनझनाहट होना और मसूड़ों से रक्त निकलने की समस्या उत्पन्न हो जाती हैं।

इसके साथ ही अधिक ठंडा पानी या कोल्डड्रिंक पीने, आइसक्रीम खाने या गर्म चीजों का सेवन करने पर भी दांतों में तेज झनझनाहट महसूस हो सकती हैं। लेकिन आयुर्वेद में बताएं गए उपाय किए जाए तो दांतों की इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता हैं और दांतों को 100 साल तक स्वस्थ रखा जा सकता हैं, तो आइए जानते हैं।

दांतों को उम्रभर स्वस्थ रखने के रखने के लिए हमेशा लौंग का सेवन करना चाहिए। लौंग दांतों व मसूड़ो को मजबूत बनाता हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते है जो दांतों को सड़ने से बचाते हैं और दांतों के इनेमल को मजबूत बनाते हैं। लौंग के तेल से दांत और मसूड़ो पर मालिश करने से दांत चमकदार, मजबूत और सफेद बनते हैं जबकि मसूड़े मजबूत होते हैं और सेंसिटिविटी की समस्या दूर होती हैं।

प्रतिदिन सुबह नीम की दातुन से दांत साफ करने या नीम की दातुन चबाने से दांत मजबूत, चमकदार व सफेद बनते हैं। नीम दांतों में होने वाली सड़न को दूर करता हैं। नीम में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबायोटिक, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते है जो दांतों को मजबूत बनाते हैं साथ ही सेंसिटिविटी की समस्या को भी दूर करते हैं।

नीम की तरह ही बबूल भी दांतों को मजबूत, चमकदार व सफेद बनाने का काम करता हैं। बबलू की दातुन से ब्रश करने पर दांत उम्रभर स्वस्थ बने रहते हैं।

दांतों को हमेशा हैल्दी रखने के लिए विटामिन, प्रोटीन और कैल्शियम युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए। दांतों के लिए विटामिन सी, प्रोटीन और कैल्शियम सबसे जरूरी तत्व होते हैं जो दांतों को मजबूत व चमकदार बनाए रखते हैं।

दांतों व मसूडों को मजबूत बनाने के लिए प्रतिदिन सुबह की बसी लार को थूकने के बजाए दांतों व मसूडों की मालिश करना चाहिए। इससे दांत व मसूड़े मजबूत होंगे और मसूडों से रक्त निकलना बंद होगा।

सप्ताह में एक बार फाइबर और विटामिन सी युक्त चीजों जैसे का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे दांत मजबूत होने व चमकदार होंगे। इसके लिए गन्ना, आंवला, नींबू, नारंगी, आम, आदि फलों का सेवन करना लाभदायक सिद्ध होता हैं। आम और गन्ना रेशेदार फल हैं जिनका सेवन करने पर दांत सफेद, चमकदार व मजबूत बनते हैं।

Comments are closed.