राशिफल 29 अक्टूबर 2021 : आज इन 6 राशियों के जीवन में फैलेगी उमंग, जानिए कैसा होगा आपका दिन

मेष राशि :- शुक्रवार की सुबह नई खुशखबरी के साथ शुरू होने वाला है। आज विद्यार्थी वर्ग के छात्रों को तत्वज्ञान जैसे विषयों में अधिक रुचि उतपन्न होगी। दोस्तों के साथ लंबी बैठक भी चल सकती है। ढलती शाम में अपने पार्टनर से मिलने के सौभाग्य होगा जिसके बाद आप सुकून की जिंदगी जी पाएंगे। यदि आप उन कार्यों से जुड़े हैं जहां काल्पनिक विचारों पर काम होता है तो जल्द ही छोड़ दें।

वृष राशि :- इस राशि के जातकों की इच्छाएं दिन ब दिन बढ़ती जाती है इसलिए इनका स्वभाव भी मेहनती होता है। खुद बड़ा फल पाने के लिए आप अथाह परिश्रम करेंगे और उसमें सफल भी होंगे। आज नौकरीपेशे में तकनीकी खराबियों की वजह से नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का योग बन रहा है।

मिथुन राशि :- आज ज्यादा समय काम में व्यतीत करने वालों को निश्चिन्त रहने की जरूरत है। क्योंकि आत्मसंतोष के लिए आज जिस कार्य को शुरू करेंगे उसके अंत तक जाकर ही रुकने वाले हैं। पैसों की बचत के लिए सम्मिलित परिवार का होना आवश्यक है। इस वजह से आपसी मतभेद को भुलाकर एकता रखने की कोशिश करें।

कर्क राशि :- आज के दिन आपका मूड रोमांचक्र रहने वाले है इसके अलावा आपकी मधुर वाणी हर किसी को अपना दीवाना करती फिरेगी। पारिवारिक मनमुटाव के उतपति की संभावना है। ऑफिस के कार्यों में निपुण होने की वजह से धन लाभ अधिक होगा। शादीशुदा जिंदगी पर रोमांचक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।

सिंह राशि :- आज गणेशजी बताते हैं कि किसी भी निर्णय लेने में क्रोध को सबसे पीछे रखें और अपने पार्टनर या दोस्त की सहमति से ही किसी फैसले तक पहुंचे। गणेशजी के आशीर्वाद से आज का दिन बेहद उत्साहजनक और तनावमुक्त गुजरने वाला है। सिंगल लोगों की जिंदगी में रिलेशनशिप का दीया जलने वाला है।

कन्या राशि :- आज मन से नकारात्मक विचारों को त्याग देना आपके हित मे होगा। आज आप योग के प्रति अधिक रुचि लेंगे जिसकी वजह से स्वास्थ्य में कई प्रकार के सुधार आएंगे। मन सक्रिय होने की वजह से किसी भी मुद्दे का हल ढूंढने में आसानी होगी।

तुला राशि :- इस राशि वाले उत्साहपूर्ण जीवन जीने के आदि हैं इस वजह से इन्हें कभी कोई नुकसान नही पहुंचा पाता। आज आप जो भी जिम्मेदारी अपने हाथ मे लेंगे उसे अच्छी तरह से निभा पाएंगे। व्यवसायिक कार्यों में अधिक लाभ मिलने वाला है। गणेश जी का मानना है कि तुला राशि वाले सभी संबंधों को संतुलित रखकर चलना जानते हैं।

वृश्चिक राशि :- आज किसी नई योजना पर काम शुरू करने के लिए सबसे अच्छा दिन है। कार्यभार संभालने के दौरान आवश्यकता से अधिक विश्वास करना हित मे नही होगा। आज प्रेम संबंध निभाने में कामयाब रहेंगे साथ ही कार्यभार संभालने की भी आदत सराहनीय होगा।

धनु राशि :- आज का दिन मौज मस्ती और पार्टी से भरा होगा इसी बीच बता दें कि इतना सब करने के बावजूद आपके आयोजन में ज्यादा खर्च नही बनेंगे। कामकाज में परेशानियां खत्म होंगी और अच्छे दिन शुरू होंगे। आपके आकर्षक स्वभाव का हर कोई दीवाना बनने वाला है।

मकर राशि :- आज आप अपनी जिंदगी के भविष्य को चिंतित रहेंगे। इसके लिए कोई नया प्लान बना सकते हैं। जिंदगी सुधारने के कई नए अवसर मिलने वाले हैं। आगे बढ़ने के हर मौके का बखूबी फायदा उठाएं। प्रेम संबंध के बीच अनबन खड़ा हो सकता है।

कुंभ राशि :- जो व्यक्ति प्रशासन के कार्यों से जुड़े हैं राशिफल 19 मई 2021उनका भाग्य बिल्कुल अनुकूल चलने वाला है। विद्या ग्रहण करने वाले लोग जीवन मे सफ़लता के कई मूल-मंत्र ग्रहण कर पाएंगे। कार्यस्थल पर जिनका फर्स्ट दिन है वे घबराहट से चकनाचूर रहने वाले हैं। वहीं प्रेम प्रसंग की बात करे तो कुंभ राशि वाले इस कला में माहिर हैं।

मीन राशि :- आपके दयालु स्वभाव को देखकर हर कोई प्रभावित होगा साथ ही काम के कई प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। धन में लाभ के साथ-साथ फिजूलखर्ची कभी दुष्प्रभाव आपके जीवन पर मंडराने वाला है। स्वास्थ्य में पुरानी बीमारियों से छुटकारा पाने का उचित समय है।

Comments are closed.