ये 5 लक्षण जो बताते हैं की डिलीवरी होने वाली है

साइंस की बात करें तो जब कोई महिला गर्भवती होती है तब महिलाओं के गर्भ में शिशु का विकास होता हैं। इस दौरान एक समय ऐसा आता हैं जब महिलाओं को डिलीवरी होती हैं। लेकिन महिलाएं इस बात को लेकर चिंतित होती हैं की वो कैसे पता लगा सकती हैं की उसकी डिलीवरी होने वाली हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे हीं लक्षण के बारे में जो लक्षण अगर किसी गर्भवती महिला में अचानक से दिखती हैं तो ये डिलीवरी के संकेत होते हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की ये 5 लक्षण जो बताते हैं की डिलीवरी होने वाली है।
1 .यूरिन करने की इच्छा अधिक होना, जब किसी महिला की डिलीवरी होने वाली होती हैं तब उसे यूरिन करने की इच्छा अधिक होती हैं। ये इच्छा पेडू पर दबाव पड़ने के कारण होता हैं। अगर किसी गर्भवती महिला को ऐसी इच्छा होती हैं तो उसे तुरंत डॉक्टर से संपर्क करनी चाहिए। क्यों की ऐसे समय में गर्भवती महिलाओं को कभी भी डिलीवरी हो सकती हैं। महिलाओं को इस बात का सदैव ख्याल रखना चाहिए।
2 .पीठ में अचानक से दर्द होना, जब किसी महिला की डिलीवरी होने वाली होती हैं तब गर्भ में पल रहा शिशु पेट के नीचे की तरफ आने लगता हैं। इस दौरान पीठ की मांसपेशियों में खिचाव होता हैं। जिससे गर्भवती महिलाओं के पीठ में दर्द की समस्या उत्पन हो जाती हैं। यह लक्षण डिलीवरी के होते हैं। इसलिए अगर किसी गर्भवती महिला में अचानक से ये लक्षण दिखता हैं तो उसे डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
3 .पेट के आकार में बदलाव होना, जब किसी महिला की डिलीवरी होने वाली हैं तब महिलाओं के पेट में बदलाव होते हैं। महिलाओं का पेट आगे की ओर झुक जाता हैं। यह शिशु के गर्भ से बाहर आने का सही समय होता हैं। इस दौरान महिलाओं को पेट में दर्द की भी समस्या होती हैं। अगर किसी महिला को ऐसी समस्या होती हैं तो उसे शीघ्र हीं डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्यों की ऐसी अवस्था में महिलाओं को कभी भी डिलीवरी हो सकती हैं।
 
4 .एमनियोटिक फ्लूड का स्राव, जब किसी महिला की डिलीवरी होने वाली होती हैं तो महिलाओं के प्राइवेट पार्ट से एमनियोटिक फ्लूड का स्राव होने लगता हैं। ये संकेत डिलीवरी के होते हैं। अगर किसी गर्भवती महिलाओं को अचानक से एमनियोटिक फ्लूड का स्राव होता हैं होता हैं तो महिलाओं को शीघ्र हीं डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्यों की महिलाओं को एमनियोटिक फ्लूड का स्राव तभी होता हैं जब डिलीवरी होने वाली होती हैं। महिलाएं इस बात का सदैव ख्याल रखें।
5 .दिमाग में चिड़चिड़ापन होना, डिलीवरी का समय जब पास आ जाता हैं तब महिलाओं के दिमाग में चिड़चिड़ापन की समस्या जन्म ले लेती हैं। लेकिन जब डिलीवरी होने वाली होती हैं तो ये समस्या और भी बढ़ जाती हैं। महिलाओं को भूख नहीं लगता हैं और उनका मन भी चिड़चिड़ा सा लगता रहता हैं। अगर किसी गर्भवती महिला के शरीर में अचानक से ये बदलाव होते हैं तो महिलाओं को डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए क्यों की शरीर में उत्पन होने वाला ये लक्षण डिलीवरी के होते हैं।

Comments are closed.