ये तेल आर्थराइटिस जैसे दर्दकारक रोगों में बहुत लाभकारी
दर्द निवारक तेलबाजार में सैकड़ों दर्द निवारक तेल बिक रहे हैं और किस तेल का कितना असर है इसका कोई वैज्ञानिक साक्ष्य नहीं। ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं, आप खुद ही घर पर बैठकर एक अच्छा दर्द निवारक तेल तैयार कर सकते हैं।
आदिवासियों के ज्ञान पर आधारित इस नुस्खे के क्लिनिकल प्रमाण भी चौंकाने वाले हैं।
काली उड़द की दाल (करीब 10 ग्राम), बारीक पीसा हुआ अदरक (4 ग्राम) को सरसों के तेल (50 मिली) में 5 मिनिट तक गर्म किया जाए।
जब यह पूरा गर्म हो जाए तो इसमें पिसा हुआ कर्पूर (2 ग्राम) चूरा करके डाल दिया जाए।
इस तेल को छानकर अलग कर लिया जाए।
जब तेल गुनगुना या हल्का सा गर्म हो तो इस तेल से दर्द वाले हिस्सों या जोड़ों की मालिश की जाए।
जल्द ही दर्द में तेजी से आराम मिलता है।
ऐसा दिन में 2 से 3 बार किया जाना चाहिए।
यह तेल आर्थराइटिस जैसे दर्दकारक रोगों में भी गजब काम करता है।
Comments are closed.