महिलाओं को रात में नहीं करने चाहिए ये काम नहीं तो पड़ेगा पछताना

जैसा की माना जाता है किसी घर को बनाने और बिगाड़ने में महिलाओं का सबसे बड़ा हाथ होता है। अगर आप भी अपने घर में सुख-शांती बरकरार रखना चाहते हैं तो ये काम कभी न करें।

खुले बाल न करें

महिलाओं को कभी भी सोते समय अपने बालों को खोलकर नहीं सोना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है और घर में खुशहाली नहीं रहती।

रात का खाना

हमें सोने से 2 घंटे पहले ही भोजन कर लेना चाहिए। सोने से ठीक पहले कभी भी भोजन नहीं करना चाहिए। महिलाओं को ही नहीं किसी भी व्यक्ति को रात को अत्यधिक खाना नहीं खा कर सोना चाहिए। रात का खाना भी आपकी नींद को खासा प्रभावित करता है। रात को पेट थोड़ा खाली रख कर ही सोना चाहिए नहीं तो पचने में दिक्कत आ सकती है ।

दूध या दही का दान

महिलाओं को कभी भी रात के समय अपने घर से दूध या दही किसी को नहीं दान में देना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर की सुख-शांति को हानि पहुंचती हैं।

गंदे बर्तन

हमेशा कोशिश करें कि रात को कभी भी किचन में झूठे बर्तन न रह जाएं। हमेशा झूठे बर्तनों को सोने से पहले साफ करके ही सोना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी का वास हमेशा आपके घर पर बना रहता है और धन की कमी कभी नहीं होती है।

Comments are closed.