बॉलीवुड की टॉप 3 फीमेल सिंगर दिखती है इतनी खूबसूरत, की एक्ट्रेस भी फेल है इनके आगे
बॉलीवुड में आज तक आपको अभिनेता और अभिनेत्रियों के बारे में ही बताया गया होगा पर आज हम आपको उन फीमेल सिंगर के बारे में बतायेंगे जो खूबसूरती और स्टाइल में किसी भी अभिनेत्री से कम नही है| आप उन फीमेल सिंगर को अच्छी तरह देख चुके हो लेकिन आपको यह पता नहीं होगा की यह सिंगर है या एक्ट्रेस आपको ऐसा भी लगेगा की ये तो एक एक्ट्रेस है| अब हम जानते है उन फीमेल सिंगर के बारे में
1) नेहा ककड़
नेहा ककड़ का जन्म 6 जून 1988 को ऋषिकेश, उत्तराखंड, भारत में हुआ| नेहा के पिता का नाम ऋषिकेश ककड़ है और माँ का नाम निति ककड़ है| नेहा की एक बहन है जिसका नाम सोनू ककड़ है ये भी एक सिंगर है| नेहा का एक भाई भी है जिसका नाम टोनी ककड़ है जो एक म्यूजिक डायरेक्टर है|नेहा ने अपनी स्कूल की पढाई न्यू होली पब्लिक स्कूल से पूरी की| नेहा ने अपने करियर की शुरुआत बचपन से ही कर दी थी| नेहा एक मध्यम वर्ग परिवार से थी जिन्होंने आज कड़ी मेहनत से यह मुकाम पाया है|नेहा ने कई बॉलीवुड फिल्मों में गाने गाये है जो काफी हिट हुए है| नेहा ने हनी सिंह के साथ भी गाने बनाये है जिनमे “सनी सनी” सांग काफी हिट रहा|
2) कनिका कपूर
कनिका कपूर का वास्तविक नाम कणिका कपूर है लेकिन लोग इन्हें कनिका कपूर के नाम से जानते है| कनिका बेबी डॉल के लिए प्रसिद्ध हैं| कनिका का जन्म 23 मार्च 1981 को लखनऊ उत्तर-प्रदेश में हुआ| कनिका के पिता का नाम राजीव कपूर और माँ का नाम पूनम कपूर है|कनिका ने अपने स्कूल की पढाई लोरेटो कान्वेंट, लखनऊ उत्तर प्रदेश से की इसके बाद इन्होने भात्खंडे म्यूजिक इंस्टिट्यूट, लखनऊ, उत्तर-प्रदेश से म्यूजिक में मास्टर डिग्री प्राप्त की|कनिका ने राज चंदोक से शादी की जिनसे इन्हें 3 बच्चे हुए 1 लड़का और 2 लड़कियां लेकिन शादी लम्बे समय तक टिक नहीं पाई और वर्ष 2012 में तलाक ले लिया|
3) मोनाली ठाकुर
मोनाली ठाकुर का जन्म 3 नवम्बर 1985 को कोलकत्ता, भारत में हुआ| मोनाली गायिका ही नहीं बल्कि हिप-हॉप, भरतनाट्यम एवं सालसा नृत्य में भी पारंगत हैं| मोनाली के पिता भी एक बंगाली गायक है जिनका नाम शक्ति ठाकुर है|मोनाली ने अपनी स्कूल की पढाई द फ्यूचर फाउंडेशन स्कूल कोलकत्ता से की इसके बाद इन्होने सेंट ज़ेवियर’स कॉलेज कोलकत्ता से बीए में स्नातक किया| मोनाली ने बॉलीवुड में एंट्री फिल्म जान-ऐ-मन में कबूल कर ले गाने से की|
Comments are closed.