तुरंत एनर्जी पाने के लिए दही के साथ खाएं ये चीजें, सेकेंडों में दूर होगी थकान
बहुत से लोग पोषक तत्वों से भरपूर आहार के लिए अपने आहार में दही को शामिल करते हैं। दही शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए पोषक तत्वों का खजाना है। ज्यादातर लोग अपने खाने में सादा दही ही खाते हैं। दही को प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस और फोलिक एसिड का अच्छा स्रोत माना जाता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दही में कुछ चीजें मिलाकर खाने से न सिर्फ आपको तुरंत एनर्जी मिलती है, बल्कि मिनटों में शरीर की सारी थकान भी दूर हो जाती है। आइए जानें कि दही को और फायदेमंद बनाने के लिए आप इसमें कौन सी चीजें मिला सकते हैं।
दही और जीरा
पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए जीरे को दही में मिलाकर खाना चाहिए। जिससे शरीर का पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और खाना आसानी से पच जाता है। दही में भुना जीरा और काला नमक मिलाकर खाने से भूख बढ़ती है और आप ऊर्जावान महसूस करते हैं।
दही और सूखे मेवे
दही में ड्राई फ्रूट्स मिलाकर इसे दोगुना स्वादिष्ट और सेहतमंद बनाया जा सकता है. दही में काजू, बादाम और अखरोट मिलाकर खाने से न सिर्फ दही का स्वाद दोगुना होगा बल्कि आपका वजन भी बढ़ेगा और याददाश्त भी तेज होगी। इसके अलावा दही और मेवे खाने से भी शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है।
दही और गुड़
दही के साथ गुड़ का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। दही और गुड़ खाने से भी शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है। जिससे एनीमिया जैसी बीमारी से बचा जा सकता है। दही और गुड़ खाने से पेट की गैस, कब्ज और एसिडिटी से राहत मिलती है।
दही और किशमिश
किशमिश प्रोटीन, आयरन, फाइबर और कैल्शियम से भरपूर होती है। दही और किशमिश खाने से यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है। रोज सुबह खाली पेट दही का सेवन शरीर के लिए एनर्जी बूस्टर का काम करता है।
Comments are closed.