सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :-

सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन, 1000 से भी ज्यादा रेलवे की सभी नौकरियों की सही जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करें 

चाय पीने के बाद अगर आप भी चायपत्ती फेंक देते हैं, तो जरा रुकिए और यह खबर पढ़िए

77

जीवन में हम रोजाना कुछ चीजों का इस्तेमाल करके फेंक देते है। लेकिन ये बेकार चीजें भी हमारे लिए लाभदायक होती है। चाय बनाने के बाद हम बची हुई चायपत्ती को बेकार समझ कर फेंक देते है। लेकिन हम इस बेकार चायपत्ती के भी अनेक उपयोग कर सकते है। आज हम आपको बताएंगे, कि अगर आप भी चाय पीने के बाद चायपत्ती फैंक देते हैं तो जरा रुकिए और पहले यह ख़बर पूरी पढ़िए।

• बेकार चायपत्ती से लकड़ी से बने सामान को चमका सकते है। और इसे विम पाउडर मे मिलाकर बर्तनों की सफाई कर सकते है। जिसे बर्तन चमकने लगेंगे।

• शरीर पर चोट लगकर हुए घावों पर चायपत्ती लगाकर उस घाव को संक्रमण से बचा सकते है।

• चाय बनाने के बाद बची हुई बेकार चायपत्ती से हम घर के चूहे और कीड़े मकोड़े भगा सकते है। इसके लिए चाय पत्ती को पिपरमेंट बैग में डालकर घर के कोनों में रख दे। इसकी दुर्गंध से घर के चूहे और कीड़े मकोड़े भाग जाएंगे।

• बहुत देर तक जूते पहनने से पैरों में बदबू आने लगती है। इससे छुटकारा पाने के लिए गुनगुने पानी में चाय पत्ती डालकर पैरों का उसमें रखे। जिससे पैरों की बदबू दूर हो जाएगी।

• बची हुई चायपत्ती को फ्रिज में रखने से फ्रिज की बदबू दूर होती है।

• चाय बनाने के बाद बची हुई चायपत्ती को पौधों में डालने के लिए खाद के रूप में उपयोग कर सकते है।

Advertisement

Comments are closed.