घर में गुड़ और जीरा है तो जान लें ये 5 फायदे, फेंक देंगे दवाएं
जीरा और गुड़ अधिकतर लोगों के घरों में यूज किया जाता है। समय पड़ने पर ये दोनों दवाई का काम भी करते हैं। इन दोनों को मिलाकर ऐसा पानी तैयार किया जा सकता है जिससे कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स को कम किया जा सकता है।
ऐसे बनाएं गुड और जीरे का पानी
एक बर्तन में दो कप पानी डालें। इसके बाद इसमें एक चम्मच गुड़ का चूरा और एक चम्मच जीरे को मिला लें। इसे 10 मिनट तक उबालें। गुनगुना होने पर छानकर पिएं।
आइए जानें, गुड़ और जीरे का पानी पीने के ऐसे ही 5 कमाल के फायदे
- सिरदर्द से दिलाए राहत: सिरदर्द से परेशान रहते हैं तो गुड़ और जीरे का पानी पीने से आपको जरूर लाभ मिलेगा| साथ ही अगर आपको फीवर है तो यह इससे भी आपको छुटकारा दिलाएगा| इसके सेवन से हमारे शरीर से विषैले तत्व दूर होते हैं, जिससे हमारा प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है। इससे हमारे शरीर को बीमारियों से लड़ने में सहायता मिलती है।
- पेट के रोग करे दूर: पेट की समस्याओं जैसे कब्ज, गैस, पेट फूलना और पेट दर्द की समस्याओं में यदि आप गुड़ और जीरे का पानी पीते हैं, तो आपको फायदा मिलेगा| साथ ही ये रोग भी धीरे-धीरे खत्म हो जाते हैं| जीरे और गुड़ का यह मिश्रण नेचुरल बॉडी डिटॉक्स (शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालना) के रूप में कार्य करता है, जिससे आपका पूरा शरीर स्वस्थ और स्वच्छ रहता है।
- पीरियड्स की समस्याओं से राहत: जीरे और गुड़ से बना घोल महिलाओं के शरीर में हार्मोंस के असंतुलन को नियमित करता है। यह मासिक धर्म की अनियमितता को दूर करने में मददगार होता है और मासिक धर्म के समय होने वाले दर्द से भी राहत दिलाता है। इसके मिश्रण में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। पीरियड्स में होने वाली अनियमितता और पेट में दर्द जैसी परेशानियां में यह पानी पीना बहुत आराम पहुंचाता है|
- एनीमिया में फायदेमंद: गुड़ और जीरे का पानी पीने से शरीर में एनीमिया या खून की कमी पूरी होती है| साथ ही यह खून में मौजूद अशुद्धियों को भी दूर करता है| इन दोनों में ही लौह तत्व की अधिकता होती है। साथ ही इनमें खनिज एवं पोषक तत्व भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते है, जो हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को स्वस्थ रखने और उनके निर्माण में सहायक होते हैं। इनका घोल रोजाना पीने से रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है और अल्परक्तता से बचाव होता है।
- कमर दर्द का बेजोड़ इलाज: पीठ का दर्द हो या कमर का दर्द| गुड और जीरे का पानी पीने से आपको इन सभी समस्याओं से निजात मिलती है| ये मिश्रण शरीर के दर्द को भी कम करता है।
Comments are closed.