गूगल ने भारत में जॉब सर्च सेवा शुरू करी जानिए इसका फ़ायदा

0

भारत के बेरोजगार युवाओं के लिये गूगल ने एक बहुत खुशखबरी दी है। गूगल ने अपना जॉब सर्च फीचर और सेवा को भारत में भी लांच कर दिया है।
अब आप इस सेवा का लाभ उठा कर मनचाही नौकरी आसानी से पा सकते हैं। गूगल पहले भी जन कल्‍याणकारी और फ्री सेवाएं दुनिया भर के देशों को देता रहा है।

गूगल की नई जॉब सर्च सेवा भी इसी कड़ी का एक हिस्‍सा है। गूगल की इस सेवा के जरिये आप अपने घर के नजदीक ही उपयुक्‍त नौकरी तलाश कर सकते हैं।

गूगल जॉब सर्च सेवा का लाभ इस तरह उठाएं :
गूगल की इस नई सेवा के तहत गूगल ने एक ऐप लांच किया है। जिसका नाम गूगल जॉब सर्च ऐप है। साथ ही यदि आप अपने डेस्‍कटॉप पर नौकरी तलाश करना चाहते हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।आप डेस्‍कटॉप के जरिये भी नौकरी तलाशकर सकते हैं। लेकिन इसके लिये आपको गूगल क्रोम के जॉब सर्च फीचर आइकन का इस्‍तेमाल करना होगा।

गूगल जॉब सर्च सेवा के जरिये आपको मिलेंगें परिष्‍कृत रिजल्‍ट :
गूगल जॉब सर्च सेवा के जरिये आपको एक दम लेटेस्‍ट और आपके घर के नजदीक ही नौकरी के ढेरों रिजल्‍ट सामने आ जाएंगें। यह सारे रिजल्‍ट आपकी लोकेशन को आधार बना कर आपके सम्‍मुख प्रस्‍तुत किये जाएंगें।इस सेवा के जरिये आपको 3 अन्‍य फीचर कैटेगरी भी हासिल होंगी। पहला जॉब, दूसरा सेव्‍ड और तीसरा अलर्ट का होगा।

इन कैटेगरी का आप बखूबी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। आप जॉब तलाश करने के बाद सेव कर सकते हैं। लेकिन सबसे खास बात यह है, कि आप जो भी सर्च करेंगें। गूगल उसे आधार बना कर आपकी आगामी गतिविधियों के लिये सर्च ट्रेक रिजल्‍ट भी भेजेगा। जिसे आप अलर्ट कैटेगरी में देख पाएंगें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.