गुड़ और जीरे का पानी पीने के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

गुड़ और जीरा तो लगभग हर घर में बड़ी आसानी सर मिल जाता हैं। आयुर्वेद में गुड़ और जीरे के बहुत फायदे बताएं गए हैं। गुड़ और जीरे को साथ में खाने से पेट की कई प्रकार बीमारियों से छुटकारा मिलता हैं। इसलिए आज हम आपको बता रहें गुड़ और जीरे का पानी पीने से सेहतमंद फायदे तो आइए जानते हैं।

  1. जीरे की तासीर गर्म जबकि गुड़ की तासीर ठंडी होती हैं। जिसके कारण यह पेट के रोगों को शीघ्र ही दूर कर देते हैं। पेट से जुड़ी किसी भी समस्या से बचने के लिए गुड़ और जीरे का सेवन करना लाभकारी होता हैं। यह इम्यूनिटी को बढ़ता और पेट के रोग जैसे गैस, कब्ज, एसिडिटी, अपच आदि को दूर करता हैं।
  2. नियमित रूप से गुड़ और जीरे का पानी पीने से रक्त की कमी दूर होती हैं। गुड़ और जीरे के पानी से शरीर को भरपूर मात्रा में आयरन मिलता हैं जो एनीमिया रोग से बचाता हैं और हीमोग्लोबिन को बढ़ाता हैं।
  3. कमर दर्द होने पर एक छोटा टुकड़ा गुड़ और एक चम्मच पिसा हुआ जीरा एक गिलास पानी में मिलाकर पीने से कमर के दर्द शीघ्र ही दूर होता हैं।
  4. गुड़ और जीरे का पानी पीने से सिर दर्द से जल्द ही छुटकारा मिलता हैं। यह मांसपेशियों के खिंचाव को कम करता हैं और सिरदर्द में आराम देता हैं।
  5. पीरियड्स में होने वाले दर्द से बचने के लिए गुड़ और जीरे का पानी पीना काफी लाभदायक सिद्ध होता हैं। इससे पीरियड्स में होने वाले दर्द से छुटकारा मिलता हैं।
  6. सीने में जलन होने पर गुड़ और जीरे का पानी पीना चाहिए। इससे सीने में होने वाली जलन कुछ ही देर में ठीक हो जाती हैं।

Comments are closed.