क्रिकेट इतिहास के 11 सबसे लंबे छक्के, इसमें भारतीय टीम के 2 बल्लेबाज शामिल
आज हम आपको क्रिकेट जगत की खबरे बताने जा रहे है. आज हम आपको क्रिकेट के इतिहास के 11 लम्बे चक्को के बारे में बतायेगे. जो क्रिकेट के खिलाड़िओ द्वारा लगाए गए आइये आपको बताते है क्रिकेट के इतिहास के सबसे लम्बे 11 छक्के.
1. अल्बर्ट ट्रॉट :-
18 वी शताब्दी में अल्बर्ट ट्रॉट इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के खेले. ऐसा कहा जाता है कि अल्बर्ट ट्रॉट ने क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले ग्राउंड लॉर्ड्स में ऐसा छक्का मारा जो लॉर्ड्स ग्राउंड के पवेलियन को पार कर गया. इतना समय के बाद भी अल्बर्ट ट्रॉट के सबसे लम्बा छक्का का रिकॉर्ड नहीं टूटा.
2. क्रिस लिन :-
क्रिस लिन ने ऑस्ट्रेलिया कि टी ट्वेंटी लीग बिग बैश में एक लम्बा छक्का मारा. क्रिस लिन ने ब्रिस्बेन हीट कि तरफ से खेलते हुए होबार्ट हरीकेन्स के गेंदबाज शॉन टैट कि गेंद पर मिडविकेट पर 121 मीटर का छक्का मारा.
3. कोरी -एंडरसन :-
न्यूज़ीलैंड के आल राउंडर कोरी एंडरसन ने भारत के साथ हुए साल 2014 में वनडे मैच में भारत के तेज़ गेंदबाज इशांत शर्मा कि गेंद पर एक लम्बा छक्का लगाया. ये छक्का 120 मीटर लम्बा था.
4. युवराज सिंह :-
साल 2007 में टी20 विश्व कप में भारत के युवराज सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज ब्रेट ली की गेंद पर 119 मीटर लंबा छक्का उन्होंने सिर्फ अपनी कलाइयों का इस्तेमाल करके लगाया था.
5. डेनियल क्रिस्चियन :-
ऑस्ट्रेलिया कि बिग बैश लीग में होबार्ट के खिलाडी डेनियल क्रिस्चियन ने साल 2015 में हरीकेन्स के खिलाफ 117 मीटर का छक्का लगाया था.
6. एम एस धोनी :-
भारतीय टीम के विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2011-12 में सीबी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉन्ग ऑफ की दिशा में पूरे 112 मीटर का छक्का लगाया था.
7. एजाज अहमद :-
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर एजाज अहमद ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 1999 में स्कोर को चेज करते वक्त एजाज ने एक ऐसा छक्का जड़ा कि गेंद स्टेडियम के पार चली गई जिसके कारण स्टेडियम में नई गेंद लानी पड़ी.
8. क्रिस गेल :-
वेस्ट इंडीज टीम के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने साल 2010 के टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ हुए हुए मैच में युसूफ पठान की गेंद पर एक जबरदस्त छक्का लगाया. छक्का इतना लम्बा था कि गेंद स्टेडियम को पार कर गयी.
9. शाहिद अफरीदी :-
पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने साल 2005 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए पर्थ के मैदान में एक लम्बा छक्का लगाया था. अफरीदी के इस छक्के की गेंद स्टेडियम में लगे सबसे बड़े गुम्बद से टकराई थी.
10. एम एस धोनी :-
महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने हेलीकॉप्टर शॉट के सहारे डीप मिडविकेट का एक झन्नाटेदार छक्का लगाया था जो दूर जाकर स्टैंड्स में गिरा था.
11. मार्क वॉ :-
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्क वॉ ने साल 1997 में न्यूजीलैंड के स्पिनर डेनियल वेट्टोरी की गेंद पर स्ट्रेट का लंबा छक्का लगाया था कि गेंद ही खो गई थी. बाद में अंपायरों ने नई गेंद मंगाकर खेल शुरू किया था.
टी20 क्रिकेट के आने के बाद से ही छ्क्कों को मीटर के आधार पर गिना जाने लगा है. इसके पहले ये तकनीकी इस्तेमाल नहीं की जाती थी. इसलिए इस न्यूज़ में कई लंबे छक्कों का तो उल्लेख है लेकिन उनके मीटर के बारे में जानकारी नहीं दी गई है.
Comments are closed.