एक रहस्यमयी पेड़ जिसमें लगे है लाखों सिक्के, जानिए ये कहां से आए
दुनिया भर में हर रोज ऐसी विचित्र घटनाएं होती हैं जिन्हें पढ़ने और सुनने में बहुत मजा आता है आज भी हम आपके लिए एक ऐसी ही कहानी लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आपको यकीन नहीं होगा। तो चलिए यह आर्टिकल शुरू करते हैं।
1. दोस्तों आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं जिस पर हजारों की संख्या में सिक्के लगे हुए हैं। यह पेड़ ब्रिटेन के Portmeirion नामक गांव में मौजूद है।
इस पेड़ को वहां के लोग पवित्र मानते हैं माना जाता है कि इस पेड़ पर भगवान का वास है लोग यहां पर प्रार्थना करने आते हैं और उनकी मनोकामना पूरी भी होती है बदले में लोग सिक्कों को इस पेड़ में लगा देते हैं इसके अलावा लोग अपने साथ मिठाई भी लेकर आते हैं और यहां रख कर चले जाते हैं।
इस पेड़ का इतिहास बहुत पुराना है माना जाता है कि 17वीं शताब्दी से ही लोग इस पेड़ में सिक्के गाड़ रहे हैं लोग सिक्कों को एक पत्थर की सहायता से पेड़ में अंदर तक गाड़ देते हैं इस पेड़ में बहुत पुराने सिक्के भी मौजूद हैं इसके अलावा इस पेड़ में विदेशी सिक्के भी गड़े हुए हैं।
इन सिक्कों को कोई भी यहां से ले जाने की कोशिश नहीं करता। उसकी वजह है की यहाँ के लोगों के लिए यह पेड़ बहुत पवित्र है इस पेड़ को भगवान की तरह पूजा जाता है लोग क्रिसमस के मौके पर यहां आते हैं और प्रार्थना करते हैं।
Comments are closed.