ऋषभ पंत को पसंद करती है यह खूबसूरत अभिनेत्री नाम जानकर यकीन नहीं होगा
क्रिकेट और बॉलीवुड में काफी गहरा नाता रहा है। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ने क्रिकेटर्स को अपना जीवनसाथी बनाया है। इनमें से सबसे बड़ा उदाहरण विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी है। आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को काफी पसंद करती है।
यह खूबसूरत अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि आशिकी 2 गर्ल श्रद्धा कपूर है। श्रद्धा से जब एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि वे कौन से क्रिकेटर को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं, तो उन्होंने ऋषभ पंत का नाम लिया।
आपको बता दें कि ऋषभ पंत की पहले से ही एक बेहद खूबसूरत गर्लफ्रेंड है। जिनकी तस्वीरें अक्सर उनके साथ इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं। वही श्रद्धा कपूर भी अपनी खूबसूरती को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती है।
श्रद्धा कपूर 30 साल की हो चुकी हैं। उनका जन्म 3 मार्च 1989 को महाराष्ट्र मुंबई मे हुआ था। उनके पिता शक्ति कपूर भी एक फेमस बॉलीवुड अभिनेता रह चुके हैं।
खेल जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए हमें फॉलो करना न भूलें।
Comments are closed.