उम्र के हिसाब से जाने कितना होना चाहिए ब्लड प्रेशर

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके शरीर में ब्लड प्रेशर की समस्या होती हैं। कुछ लोगों का ब्लड प्रेशर कम तो कुछ लोगों का ब्लड प्रेशर ज्यादा होता हैं। जिसके कारण इंसान के शरीर में कई तरह की परेशानियां जन्म लेने लगती हैं। आज उम्र के हिसाब से जानने की कोशिश करेंगे सही ब्लड प्रेशर के बारे में की एक स्वस्थ आदमी का ब्लड प्रेशर कितना होना चाहिए। इसके बारे में सभी व्यक्ति को सही जानकारी होनी चाहिए ताकि लोग अपना ख्याल रख सके। तो आइये जानते हैं विस्तार से की उम्र के हिसाब से जाने कितना होना चाहिए ब्लड प्रेशर।
20 से 25 साल तक, एक स्वस्थ पुरुष का ब्लड प्रेशर जिनका उम्र 20 से 25 साल के बीच में हैं। उनका ब्लड प्रेशर 120/80 होता हैं। तो वही एक स्वस्थ महिला का ब्लड प्रेशर 120/75 होता हैं। अगर किसी महिला या पुरुष का ब्लड प्रेशर इससे ज्यादा या कम रहता हैं तो उसे डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए ताकि उसे किसी बड़ी परेशानी का सामना करना ना पड़ें।
 
26 से 30 साल तक, वैसे महिला और पुरुष जिनका उम्र 26 से 30 साल के बीच में होता हैं उनका ब्लड प्रेशर 120/80 होता हैं। अगर किसी महिला या पुरुष के शरीर में ब्लड प्रेशर इससे बढ़ जाता हैं या फिर घटता रहता हैं। ये उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता हैं। इस अवस्था में उन्हें डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए ताकि उनके शरीर में रक्तचाप जैसी समस्या उत्पन ना हो।
31 से 35 साल तक, एक स्वस्थ महिला और पुरुष का ब्लड प्रेशर जिनका उम्र 31 से 35 साल के बीच में हैं। उनका ब्लड प्रेशर 122/82 होता हैं। इससे ज्यादा या कम होने पर शरीर में ब्लड प्रेशर से सम्बंधित बीमारी होने के चांस बढ़ जाते हैं। इसलिए सभी महिला पुरुष को समय समय पर अपने ब्लड प्रेशर की जांच कराते रहना चाहिए ताकि उसे सही जानकारी मिलती रहें।
36 से 39 साल तक, वैसे व्यक्ति जिनका उम्र 36 से 39 साल के बीच में हैं। उन लोगों का ब्लड प्रेशर 123/82 होना चाहिए। इससे ज्यादा होने पर शरीर में हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी उत्पन हो जाती हैं और कम होने पर लो   ब्लड प्रेशर की बीमारी उत्पन हो जाती हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए और उसे समय समय पर अपने ब्लड प्रेशर की जांच कराते रहना चाहिए।
40 से 50 साल तक, यदि किसी महिला का उम्र 40 से 50 साल के बीच में हैं तो उनका ब्लड प्रेशर 127/84 होना चाहिए तो वहीं पुरुष का ब्लड प्रेशर 126/84 होनी चाहिए। इससे ज्यादा या कम होने पर महिला और पुरुष को डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। इसे एक नॉर्मल समस्या समझकर नजरअंदाज नहीं करनी चाहिए। क्यों की ब्लड प्रेशर की बीमारी कभी कभी इंसान के लिए बहुत खतरनाक साबित होती हैं।
60 साल से अधिक लोगों का, वैसे व्यक्ति जिनका उम्र 60 साल से अधिक हैं उन लोगों का ब्लड प्रेशर 135/88 होना चाहिए। इसे उनके शरीर के लिए एक नॉर्मल ब्लड प्रेशर माना जाता हैं। लेकिन इससे ज्यादा या कम होने पर उनके शरीर में कई तरह की परेशानियां जन्म लेने लगती हैं और उनका स्वस्थ ख़राब हो जाता हैं। इसलिए हर उम्र के लोगों को समय समय पर अच्छे डॉक्टर की सहायता से ब्लड प्रेशर की जांच करानी चाहिए ताकि उनका शरीर स्वस्थ रह सके।

Comments are closed.