उम्रभर नहीं होगी कोई गंभीर बीमारी रोजाना पीएं पपीते के पत्तों का रस

पपीते का सेवन करना हमारी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता हैं ये तो हम सब जानते हैं। लेकिन आज हम आपको बता रहें पपीते के पत्तों को खाने के स्वास्थ्य वर्धक फायदे जिसके बारे आपने शायद आप कुछ नहीं जानते होंगे। पपीता के पत्तों में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी सी, डी और विटामिन ई पाया जाता हैं।

इसके साथ ही इसमें कैल्शियम, आयरन, फाइबर भी प्रचुर मात्रा में होते हैं। पपीते के पत्तों का रस पीने से कई प्रकार के गंभीर रोग शीघ्र ही दूर हो जाते हैं। पपीते के पत्तों का रस पीने या इसके पत्तों का सेवन करने पर डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज, चर्म रोग, गठिया, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि गंभीर बीमारियों से छुटकारा मिलता हैं, तो आइए जानते हैं।

1. डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया

पपीते के पत्तों का रस निकालकर पीने से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से जल्द ही छुटकारा मिलता हैं। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के बुखार में रोगी में प्लेटलेट्स की संख्या कम हो जाती हैं और रोगप्रतिरोधक क्षमता घट जाती हैं। इससे बचने के लिए पपीते के पत्तों का रस निकालर पीना चाहिए यह प्लेटलेट्स की संख्या को कुछ ही घण्टो में बढ़ाकर दोगुना कर देता हैं और रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता हैं।

2. पेट की पथरी

पेट की पथरी को दूर करने के लिए खाली पेट पपीते के पत्तों का रस पीना चाहिए या इसके पत्तों का सेवन करना चाहिए। इससे पेट की पथरी धीरे-धीरे कट कर पूरी तरह बाहर निकल जाती हैं।

3. ब्लडप्रेशर

जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या रहती हैं उन्हें पपीते के पत्तों का रस पीना चाहिए। यह ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखता हैं और हाई ब्लडप्रेशर एंव लो ब्लड प्रेशर दोनों को नॉर्मल रखता हैं।

4. हार्ट डिजीज

हार्ट की समस्या जैसे हार्ट अटैक, हार्ट ब्लॉकेज आदि से बचने के लिए पपीते के पत्तों का सेवन करना चाहिए या इसका रस निकालकर पीना चाहिए। यह शरीर में बेड़ कोलेस्ट्रोल को दूर करता हैं और गुड़ कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता हैं।

5. पेट की बीमारियां

पेट की बीमारियां जैसे गैस, अपच, कब्ज, एसिडिटी, पेट दर्द, पेट के कीड़े, खराब पाचनतंत्र आदि को ठीक करने के लिए पपीते के पत्तों का रस पीना चाहिए। इसमें पाए जाने वाले विटामिन और मिनरल्स पेट से जुड़े सभी प्रकार के रोग दूर करते हैं।

6. 100 साल तक स्वस्थ रहने के लिए

लंबी उम्र तक स्वस्थ रहने के लिए हमेशा पपीते के पत्तों का रस पीना चाहिए या इसके पत्तों का सेवन करना चाहिए। यह लंबी उम्र तक बाल मजबूत और काले बनाए रखता हैं साथ ही त्वचा के रोगों को दूर करता हैं। इसका नियमित सेवन करके व्यक्ति 100 साल तक स्वस्थ रह सकता हैं।

Comments are closed.