इस नए तरीके को आजमाकर तेजी से बढ़ाएं आंखों की रोशनी
आज दुनियाभर में लाखों लोग आंखों की समस्याओं से झूझ रहे हैं। आंखों के कमजोर होने के कई कारण हो सकते हैं। कम्प्यूटर, लेपटॉप, टीवी, मोबाइल आदि से निकलने वाली ब्लू किरणे आंखों पर बुरा असर डालती हैं। इसके अलावा वायु प्रदूषण तथा तेज रोशनी के सामने देखने पर भी दृष्टि कमजोरी हो सकती हैं। नियमित रूप से विटामिन युक्त चीजों का सेवन न करने पर भी नेत्र रोग हो सकते हैं, लेकिन आज हम आपको बता रहें कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में जिनका नियमित से सेवन करने पर नेत्र ज्योति बढ़ेगी व आंखों के रोग दूर होंगे
तो आइए जानते हैं।
- नियमित रूप से पालक का सेवन करने पर आंखों की रोशनी बढ़ती और आंखों के रोग भी दूर होते हैं। पालक में भरपूर मात्रा में विटामिन और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होते हैं। लगभग सभी प्रकार की हरी पत्तेदार सब्जियों में कैरिटोनॉइड पाया जाता हैं जो आंखों को स्वस्थ रखने का काम करता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए पालक या इसका जूस पीना लाभदायक सिद्ध होता हैं।
- गाजर या इसका जूस पीने से नेत्र ज्योति बढ़ती हैं। इसमें विटामिन ए और बीटा कैरोटिन पाया जाता हैं जो आंखों के रोग दूर करता हैं और आंखों की रोशनी बढ़ाता है।
- टमाटर में भरपूर मात्रा में विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता हैं जो आंखों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। प्रतिदिन टमाटर का सलाद के रूप में या गाजर के जूस के साथ सेवन किया जाए तो कमजोर नेत्र ज्योति जल्द ही बढ़ने लगेगी और आंखों की विकार भी दूर होंगे।
- नींबू और आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता हैं जो आंखों की अच्छी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। प्रतिदिन नींबू पानी या एक चम्मच नींबू के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करने पर आंखों की रोशनी शीघ्र ही बढ़ने लगती हैं। इसके अलावा आंवला जूस पीना भी काफी फायदेमंद होता हैं यह आंखों की हर समस्या को दूर करने में लाभदायक होता हैं।
- लहसुन और प्याज में भरपूर मात्रा में सल्फर पाया जाता हैं जो आंखों की अच्छी सेहत के लिए लाभदायक होता हैं। प्रतिदिन लहसुन और प्याज का सेवन करने पर नेत्र ज्योति बढ़ती हैं। इसके अलावा सफेद प्याज का रस और शहद को मिलाकर आंखों में लगाने से नेत्र ज्योति तेजी से बढ़ती हैं।
Comments are closed.