इन 5 कारणों की वजह से होता है मोटापा

आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो मोटापा का शिकार हैं। लोगों के मन में इस बात की चिंता बनी रहती हैं की आखिर क्या कारण हैं की उनका शरीर मोटापा का शिकार हो जाता हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे उन कारणों के बारे में जिन कारणों की वजह से इंसान मोटापा का शिकार हो जाता हैं। साथ हीं साथ उसकी शारीरिक और मानसिक स्थिति अच्छी नहीं रहती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की इन 5 कारणों की वजह से होता है मोटापा।
1 .जंक फ़ूड का सेवन, मोटापा होने का सबसे पहला कारण जंक फ़ूड का सेवन होता हैं। दरअसल जंक फ़ूड में कई तरह के ऐसे हानिकारक पदार्थ मौजूद होते हैं जो शरीर के कैलोरी लेवल को बढ़ा देते हैं। इससे इंसान का शरीर देखते ही देखते मोटापा का शिकार हो जाती हैं। साथ हीं साथ शरीर में कई तरह की परेशानियां जन्म ले लेती हैं। इसलिए अगर आप मोटापा से बचना चाहते हैं तो आप जंक फ़ूड का सेवन भूलकर भी ना करें।
2 .हार्मोनिक असंतुलन, महिलाओं के शरीर में मोटापा होने का कारण हार्मोनिक असंतुलन होता हैं। जब किसी महिला के शरीर में पाए जानें वाले हार्मोन्स अनियंत्रित हो जाते हैं तब महिलाओं के शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाता हैं। जिससे महिलाएं मोटापा का शिकार हो जाती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को नियमित व्यायाम करना चाहिए और डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
3 .थायराइड, कुछ लोगों के शरीर में थायराइड की बीमारी होती हैं। जिसके कारण इंसान मोटापा का शिकार होता हैं। यह बीमारी शरीर में आयोडीन की कमी के कारण होता हैं। इसे नज़रअंदाज़ नहीं करनी चाहिए। अगर किसी व्यक्ति का शरीर अचानक से मोटापा का शिकार हो रहा हैं तो उसे तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए और आयोडीन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।
4 .तनाव, अत्यधिक तनाव लेने के कारण भी इंसान मोटापा का शिकार हो जाता हैं और वो शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहने लगता हैं। इसलिए अगर आपके शरीर का वजन अचानक से बढ़ रहा हैं तो आप डॉक्टर की सलाह जरूर लें और तनाव से दूर रहें। क्यों की तनाव के कारण आपकी मानसिक स्थिति ख़राब हो सकती हैं।
5 .अनुवांशिक कारण, मोटापा होने का सबसे बड़ा कारण अनुवांशिक कारण होता हैं। अगर आपके माता पिता या आपके परिवार का कोई सदस्य मोटापा का शिकार हैं तो आप भी मोटापा का शिकार हो सकते हैं। इससे बचने के लिए आप नियमित रूप से व्यायाम करें तथा अपने डाइट में पौष्टिक आहार लें। आप ऐसे आहार का सेवन बिल्कुल भी ना करें जिसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा सबसे अधिक पाया जाता हो।

Comments are closed.