इन 3 गुणों वाली महिलाएं होती हैं बड़ी ही भाग्यशाली
नीति शास्त्र के ज्ञाता आचार्य चाणक्य ने जीवन के सभी पहलुओं को बहुत ही बारीकी से समझा और ऐसी नीतियां बनाई। जिनको अगर मनुष्य अपने जीवन में लागू करें या नीतियों का अनुसरण करें, तो एक सुखी और आनंदमय जीवन जी सकता है। चाणक्य ने जीवन के हर एक पहलू को बड़े ही विस्तार से अमल किया है। यही वजह है, कि आज चाणक्य की नीतियां दुनिया भर में मानी जाती हैं।
चाणक्यने महिलाओं के गुणों की व्याख्या अपने नीतिशास्त्र में की हैं। जिसमें उन्होंने बताया है, कि इन 3 गुणों वाली महिलाएं होती हैं भाग्यशाली। तो आइए जानते हैं, कौन से 3 गुणों वाली महिलाएं भाग्यशाली होती हैं।
• पहला गुण- एक औरत के लिए उसका पति ही परमेश्वर होता है। जो औरत अपने पति का मान सम्मान, आदर-सत्कार और परिस्थितियों में उसका साथ देने वाली होती है, वह महिला उस पति के लिए बहुत ही भाग्यशाली होती है। ऐसी महिला का पुरुष को कभी भी अपमान नहीं करना चाहिए।
• दूसरा गुण- मधुर वाणी वाली महिला को समाज में बहुत सम्मान मिलता है। वह अपने प्रिय वचनों से किसी का भी दिल जीत सकती है। चाणक्य ने कहां है, कि जिस घर में ऐसी महिला रहती है, वहां लक्ष्मी निवास करती है।
• तीसरा गुण- जो औरत कम बोलती हो और घर के कार्य करने में कुशल हो, ऐसी महिलाओं को जीवन में बहुत सम्मान मिलता है। और ये महिलाएं भाग्यशाली होती हैं।
Comments are closed.