आपकी ये 5 आदतें किडनी को कर सकती है खराब

साइंस की बात करें तो किडनी इंसान के शरीर का सबसे खास अंग माना जाता हैं। इससे स्वस्थ रखना इंसान के लिए बहुत ज़रूरी होता हैं। लेकिन आज के वर्तमान समय में लोग अपने अंदर कुछ ऐसी आदतें पाल लेते हैं। जिसकी वजह से इंसान की किडनी ख़राब हो जाती हैं और उनके शरीर में कई तरह की समस्या उत्पन हो जाती हैं। इससे इंसान की शारीरिक और मानसिक स्थिति भी प्रभावित होती हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की आपकी ये 5 आदतें किडनी को कर सकती है खराब। 
1 .शराब का सेवन, डेली मेल में प्रकाशित एक खबर के अनुसार अमेरिकन हेल्थ ऑफ़ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने एक शोध को करने के बाद बताया की शराब पीने की आदत किडनी को सबसे ज्यादा प्रभावित करती हैं। इससे इंसान की किडनी ख़राब हो जाती हैं और इंसान का शरीर अस्वस्थ रहने लगता हैं। शराब में अल्कोहल की मात्रा अधिक होती हैं। जिससे इंसान की सेहत ख़राब हो जाती हैं। इसलिए लोगों को शराब के सेवन से दूर रहना चाहिए। 
 
2 .पर्याप्त पानी नहीं पीना, शोधकर्ताओं का कहना हैं की इस दुनिया में बहुत से लोग ऐसे हैं जो पर्याप्त पानी का सेवन नहीं करते हैं। जिसके कारण किडनी में विषैला पदार्थ एकत्रित होने लगता हैं और धीरे धीरे किडनी खराब हो जाती हैं। लोगों को इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए ताकि लोग पर्याप्त पानी का सेवन कर सकें और उनका किडनी स्वस्थ रह सके। इसलिए सभी व्यक्ति को प्रतिदिन भरपूर पानी का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बेहतर रहता हैं। 
 
3 .देर तक बैठना, अमेरिकन हेल्थ ऑफ़ मेडिसीन के शोधकर्ताओं का कहना हैं की एक ही स्थान पर देर तक बैठने से भी किडनी संबंधित बीमारी होने का खतरा होता हैं। इससे इंसान की किडनी खराब हो सकती हैं। इसलिए किसी भी व्यक्ति को ज्यादा देर तक बैठना नहीं चाहिए। उसे थोड़ी थोड़ी देर पर टहलते रहना चाहिए ताकि उसके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन होता रहें। 
 
4 .दर्द निवारक दवा का अधिक सेवन, शोधकर्ताओं के बताया की अगर कोई व्यक्ति दर्द निवारक दवा का अधिक इस्तेमाल करता हैं तो उसे किडनी संबंधित बीमारी हो सकती हैं। क्यों की दर्द निवारक दवा किडनी के कामकाज को पूरी तरह से प्रभावित करता हैं। इससे किडनी ठीक तरीकों से काम नहीं करता हैं। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को दर्द होता हैं तो वो डॉक्टर की सलाह लेकर ही दवा का सेवन करें। 
 
5 .जंक फ़ूड का सेवन, शोधकर्ताओं के अनुसार जंक फ़ूड खाने की आदत भी किडनी की खराब कर सकता हैं। क्यों की जंक फ़ूड में कई तरह के ऐसे हानिकारक तत्व मौजूद होते हैं जो किडनी के कामकाज को प्रभावित करते हैं। इससे शरीर में किडनी संबंधित बीमारी होने का खतरा बना रहता हैं। साथ हीं साथ इंसान का सेहत भी खराब हो जाता हैं। इसलिए लोगों को जंक फ़ूड का सेवन नहीं करनी चाहिए।  
 

Comments are closed.