आता है बहुत ज्यादा पसीना, तो हो सकते हैं ये 5 कारण

साइंस की बात करें तो गर्मी का मौसम आ गया हैं। इस मौसम में सभी लोगों को पसीना आता हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हे पसीना ज्यादा आता हैं और वो लोग इस पसीना के कारण परेशान रहते हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे उन कारणों के बारे में जिन कारणों की वजह से कुछ लोगों को पसीना ज्यादा आता हैं। अगर स्वास्थ की बात करें तो ज्यादा पसीना आना सेहत के लिए अच्छा माना जाता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की आता है बहुत ज्यादा पसीना, तो हो सकते हैं ये 5 कारण।
1 .सिंथेटिक कपड़े, गर्मी के इस मौसम में अगर आपको ज्यादा पसीना आता हैं तो इसके लिए आपके सिंथेटिक कपड़े जिम्मेदार हो सकते हैं। क्यों की सिंथेटिक कपड़ा ऊर्जा को अवशोषित करने का काम करता हैं। जिसके कारण इंसान को ज्यादा पसीना आता हैं। इसलिए गर्मियों के दिनों में आप सिंथेटिक कपड़ा ना पहने। आपके लिए सूती कपड़ा पहना आरामदायक रहेगा।
 
2 .जंक फ़ूड का सेवन, गर्मी के मौसम में अगर आप जंक फ़ूड का सेवन करते हैं तो इससे आपके ज्यादा पसीना आ सकता हैं। क्यों की जंक फ़ूड के सेवन से शरीर का तापमान बढ़ जाता हैं तथा पाचन तंत्र ठीक तरीकों से कार्य नहीं करता हैं। अगर आपको बहुत ज्यादा पसीना आता हैं तो इसके लिए जंक फ़ूड जिम्मेदार हो सकता हैं। इसका सेवन गर्मी के मौसम में ना करें।
3 .चाय-कॉफी का सेवन, गर्मी के मौसम में चाय-कॉफी के सेवन से शरीर का तापमान बढ़ जाता हैं। जिसके इंसान को ज्यादा पसीना आता हैं। गर्मी में आप ठंडी तासीर वाले पदार्थ जैसे दही, छाछ, लस्सी आम का जूस, बेल का जूस आदि का सेवन करें। इससे आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर रहेगा तथा शरीर का तापमान भी सामान्य रहेगा।
4 .धूम्रपान का सेवन, अगर आपको ज्यादा पसीना आता हैं तो इसके लिए धूम्रपान का सेवन जिम्मेदार हो सकता हैं। क्यों की धूम्रपान के सेवन से शरीर का तापमान अनियंत्रित हो जाता हैं। साथ हीं साथ बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक तरीकों से कार्य नहीं करता हैं। जिसके कारण इंसान को बहुत जल्द पसीना आता हैं। इसलिए गर्मी में आप धूम्रपान का सेवन ना करें। ये सेहत के लिए भी खतरनाक होता हैं।
5 .अत्यधिक पानी का सेवन, गर्मी के दिनों में अधिक पानी का सेवन लाभदायक माना जाता हैं। अधिक पानी के सेवन से भी इंसान को बहुत ज्यादा पसीना आता हैं। ये पसीना शरीर के लिए फायदेमंद होता हैं। क्यों की ज्यादा पसीना आने से शरीर में मौजूद विषैला पदार्थ शरीर से बाहर आ जाता हैं। जिसके कारण शरीर में किसी भी प्रकार के संक्रमण और बीमारी होने के चांस कम जाते हैं। इसलिए गर्मी में आप भरपूर पानी का सेवन जरूर करें।

Comments are closed.