आज 5 नवम्बर इन 4 राशियों के लिए शुक्रवार रहेगा शुभ, बाकी लोगों को हो सकता है नुकसान

आज 5 नवम्बर इन 4 राशियों के लिए शुक्रवार रहेगा शुभ, बाकी लोगों को हो सकता है नुकसान: इन 2 शुभ योग के कारण नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के मौके मिल सकते हैं। सोचे हुए जरूरी काम भी पूरे हो जाएंगे। इसके अलावा बिजनेस में नए कामों की योजनाएं बनेंगी। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है।

वृषभ : व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। वे नए आयोजनों को हाथ में ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। विदेश में रहने वाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भाव-विभोर करेगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। तीर्थ यात्रा की मुलाकात भी संभव हो सकेगी। अत्यधिक काम का बोझ थकान और ऊबन का अनुभव कराएंगे, ऐसा गणेशजी बताते हैं।

मिथुन : बेकाबू क्रोध पर लगाम रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। बदनामी और निषेधात्मक विचारों से दूर रहना हितकर रहेगा। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्य और ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या विवाद के प्रसंग बनेंगे, जिसके कारण मन खिन्न होगा। बीमार मरीज़ को नई चिकित्सा और ऑपरेशन न कराने के लिए कहते हैं। ईश्वर की आराधना, जाप और आध्यात्मिकता आपको शांति का अनुभव कराएंगे।

कर्क : आज व्यापार में लाभ के योग हैं ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा। परंतु मध्याहन के बाद आप का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा। आंख के रोगों से कष्ट बढ़ सकता है। परिवारजनों के लिए उन्हीं के साथ खर्च करने का प्रसंग उपस्थित होगा। अकस्मात न हो इससे संभलिएगा।

सिंह : नए कार्य का आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना में वृद्धि होगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ आनंददायी क्षण बिताएंगे। आय में वृद्धि होने के योग हैं। छोटा सा परंतु आनंददायी प्रवास होगा।

Comments are closed.