आखिर क्या था मृत्यु के अंतिम समय दुर्योधन के 3 उंगलियां उठाने का रहस्य ?

महाभारत के युद्ध में महाबली भीम ने अपनी प्रतिज्ञा के अनुसार से दुर्योधन के जांघ पर वार करके उसे बुरी तरह से घायल कर दिया था। बेसुध होने पर भी दुर्योधन ने अपनी 3 उंगलियां उठाई हुई थी। भगवान श्रीकृष्ण समझ गए कि दुर्योधन क्या कहना चाहते है।

तब श्रीकृष्ण दुर्योधन के समीप गए और बोले अगर तुम हस्तिनापुर के पास अपना किला बनाते तो नकुल अपने दिव्य घोड़ों से उसे तोड़ देता। अगर अश्वत्थामा को सेनापति बनाते तो युधिष्ठिर कर क्रोध से तुम्हारी तुम सेना नष्ट हो जाती। और यदि विदुर तुम्हारी ओर से युद्ध करते तो मैं स्वयं पांडवो के ओर से युद्ध करता।

अर्थात तुम कुछ भी करते फिर भी तुम्हारी हार निश्चित थी क्योंकि तुमने असत्य और नीचता की पराकाष्ठा पार कर दी थी। इसलिए तुम्हारा अंत ऐसा ही होना था। यह सब सुनकर दुर्योधन ने अपनी उंगलियां नीचे कर ली।

Comments are closed.