शरीर को कमजोर बनाता है विटामिन-डी की कमी, जानिए इससे होने वाले अन्य नुकसान

विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। अक्सर लोगों को पता नहीं होता है कि उनके शरीर में इस महत्वपूर्ण पोषक तत्व की कमी है लेकिन कुछ लक्षण दिखने के बाद इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। ये पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी माने जाते हैं। क्योंकि यह कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है। हड्डियों को मजबूत करता है और कोशिकाओं के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। तो आइए जानते हैं शरीर में विटामिन-डी की कमी होने पर शरीर में किस तरह की समस्याएं हो सकती हैं।
विटामिन-डी की कमी से होने वाले नुकसान
रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होगी
विटामिन-डी की मदद से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जिससे यह सर्दी, खांसी, आम वायरल बीमारियों जैसी समस्याओं से बचाता है। लेकिन अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए तो व्यक्ति बीमार पड़ सकता है और उसे ठीक होने में अधिक समय लग सकता है।
थकान
विटामिन डी की कमी से हड्डियां और मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं, जिससे व्यक्ति को अक्सर थकान का सामना करना पड़ सकता है। मजबूत हड्डियों के लिए कैल्शियम आवश्यक है और इसके अवशोषण के लिए विटामिन डी आवश्यक है।
जोड़ों का दर्द
जिन लोगों में विटामिन डी की मात्रा कम होती है, उन्हें जोड़ों के दर्द का अनुभव हो सकता है। जिन लोगों को यह समस्या पहले से है, उनके लिए दर्द और बढ़ सकता है। इसके लिए व्यक्ति को सुबह जल्दी उठकर धूप में टहलने की सलाह दी जाती है।
डिप्रेशन और तनाव
कई अध्ययनों से साबित हुआ है कि विटामिन डी हमारे मूड को बेहतर बनाता है। अगर किसी व्यक्ति के शरीर में इन महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की कमी हो तो डिप्रेशन और तनाव का खतरा बढ़ सकता है। उत्तरी ध्रुव के पास स्थित कई देशों में, जब सूर्य कई महीनों तक नहीं उगता है, तो शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है, जिससे लोग तनाव के शिकार हो जाते हैं।
(नोट – इस लेख में दिखाई गई जानकारी सामान्य विवरण पर आधारित है। कोई भी निर्णय लेने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह लें। Sabkuchgyan इसका समर्थन नहीं करता है और इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा। हमारा मुख्य उद्देश्य केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करना है)
Comments are closed.