रात को सोने से पहले दूध का सेवन करना हानिकारक हो सकता है
दूध सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है ये तो सभी जानते हैं। रोजाना कम से कम एक गिलास दूध जरूर पीना चाहिए। क्योंकि दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है और इसमें लगभग हर तरह के पोषक तत्व होते हैं। इसे कैल्शियम और प्रोटीन का मुख्य स्रोत माना जाता है। इसके साथ ही इसे पीने से विटामिन ए और विटामिन बी भी मिलता है। हालांकि कई लोग रात को सोने से पहले दूध का सेवन भी करते हैं। लेकिन क्या रात को दूध पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है?
रात को सोने से पहले दूध पीने से क्या होता है?
- हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो रात को सोने से पहले कभी भी दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि दूध पीने के तुरंत बाद हमें नींद आ जाती है। जिससे दूध को पचाना मुश्किल हो जाता है।
- खाने के तुरंत बाद कभी भी दूध न पियें। अगर आप रात को दूध पीना चाहते हैं तो सोने से 2-3 घंटे पहले इसे पिएं।
- रात के समय लिवर शरीर में विषहरण का काम करता है। लेकिन अगर आप रात को दूध पीते हैं तो यह लिवर की कार्यप्रणाली में बाधा उत्पन्न करता है। जिससे आपको लिवर संबंधित समस्या हो सकती है।
- रात को सोने से पहले दूध का सेवन करने से भी आपका वजन बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें: