सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :-

सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन, 1000 से भी ज्यादा रेलवे की सभी नौकरियों की सही जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करें 

राजनीति में गूंजेगा ‘धोनी- धोनी’ का शोर

223

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आपने मैंदान में चौंकाने वाले फैसले लेते हुए कई बार देखा होगा। ऐसा ही एक फैसला धोनी अब ले सकते हैं। हालांकि इस बार मैदान क्रिकेट का नहीं बल्कि राजनीति का होगा। राजनीतिक गलियारों में चर्चा चल रही है कि धोनी भाजपा की सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं।

दरअसल भाजपा ने धोनी और गौतम गंभीर को अपने चुनाव में स्टार प्रचारक की सूची में रखने का निर्णय लिया है। जिसके चलते धोनी के राजनीती में जाने की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि धोनी के करीबी लोगों का कहना है कि अबी उनके राजनीति में आने की बात कहना काफी जल्दबादी होगी। फिलहाल धोनी का पूरा ध्यान 2019 में होने वाले क्रिकेट विश्वकप पर है। क्योंकि धोनी का पहला प्यार क्रिकेट ही है।

छत्तीसगढ़ में रमन सिंह और पूर्व पीएम वाजपेयी की भतीजी के बीच सीधी टक्कर

विश्व कप के बाद धोनी क्या निर्णय लेंगे, यह अभी बताया नहीं जा सकता। इधर, प्रदेश भाजपा को भी इस बारे में कोई खबर नहीं है। खबरों के अनुसार धौनी के साथ साथ गौतम गंभीर के भी भाजपा के पाले में आने की बात कही गई है। गौतम गंभीर दिल्ली से व धौनी झारखंड की किसी भी सीट से संसदीय चुनाव में उतर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, इन दिग्गजों के नाम शामिल

आपको बता दें कि रांची विवि के पूर्व खेल निदेशक व धौनी के करीबी माने जाने वाले जय कुमार सिन्हा ने बताया कि वेस्टइंडीज सीरीज खेलने जाने से पहले माही ने स्पष्ट कहा था कि अभी उसका पूरा ध्यान विश्व कप पर है। इसके अलावा वह अन्य किसी भी चीज के संबंध में नहीं सोच रहे हैं। माही रांची प्रवास के दौरान जय कुमार सिन्हा के साथ अक्सर बिलियड्स खेलते हैं।

नागरिकता विधेयक के खिलाफ आज असम बंद, कांग्रेस सहित 40 संगठनों का समर्थन

इसके अलावा उन्होंने कहा कि क्रिकेट के बाद भी वह राजनीति में आएगा यह कहना जल्दबाजी होगी। क्रिकेट उसका पहला प्यार है और क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उसके लिए कोच, कमेंट्रेटर, चयनकर्ता बनने का रास्ता खुला है। गौरतलब है कि ‘संपर्क फॉर समर्थन’ के तहत बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह धोनी से मिले थे। जिसके बाद से ही धोनी के राजनीति में आने का बाजार गर्म हो गया था।

The post राजनीति में गूंजेगा ‘धोनी- धोनी’ का शोर appeared first on GyanHiGyan.

Advertisement

Comments are closed.