सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :-

सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन, 1000 से भी ज्यादा रेलवे की सभी नौकरियों की सही जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करें 

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज़

676

भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय अपने कॅरियर की सबसे बेहतरीन फॉर्म में है। और हर मैच में अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। इस समय विंडीज के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की सीरीज में कोहली ने तीन वनडे मैचों में लगातार तीन शतक लगा चुके है। वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले पर पहले स्थान में भी इस साल पहुंच सकते हैं। आज हम आपकों अपने इस खास लेख में उन पांच खिलाड़ियों के नाम ही बताएंगे, जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा वनडे अंतर्राष्ट्रीय शतक बनाये हुए हैं।

सचिन तेंदुलकर (भारत) –क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर एक साल में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले पर पहले स्थान में आते हैं। सचिन तेंदुलकर ने साल 1998 में 33 पारियों में 9 शतक लगाये हुए हैं। 65.31 की शानदार औसत के साथ कुल 1894 रन बनाये थे।

सौरव गांगुली (भारत) –सौरव गांगुली क साल में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले पर दूसरे स्थान में आते हैं। साल 2000 में भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने 32 पारियों में 1579 रन बनाये थे और इस साल उन्होंने कुल 7 वनडे अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाये थे।

सचिन तेंदुलकर (भारत) –क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर एक साल में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले पर तीसरे स्थान में भी आते हैं। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 1996 में कुल 6 शतक लगाये थे।उन्होंने 1996 में खेली अपनी 32 पारियों में कुल 1611 रन बनाये हुए हैं।

गैरी क्रिस्टन (साउथ अफ्रीका) –साउथ अफ्रीका के पूर्व स्टार ओपनर बल्लेबाज गैरी क्रिस्टन ने साल 1996 में कुल 6 शतक लगाये थे और वह इस लिस्ट के तीसरे स्थान में हैं। उन्होंने साल 1996 में 29 पारियों में कुल 1442 रन बनाये हुए हैं। उन्होंने इसी साल 188 रन की शानदार पारी भी खेली थी।

विराट कोहली (भारत) –भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी इस लिस्ट के पांचवे स्थान में पहुंच गये हैं। उन्होंने साल 2018 के अपने 12 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में कुल 6 शतक लगा दिए हैं। उन्होंने इस साल 144.12 की शानदार औसत के साथ 1153 रन बना चुके हैं। उनके पास इस लिस्ट में ऊपर चढ़ने का मौका हैं।

The post एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज़ appeared first on GyanHiGyan.

Advertisement

Comments are closed.