इस पत्ती का कमाल किडनी, हार्ट और लिवर हो जाएंगे बलशाली
गर्मियों का मौसम आते ही सभी को आम की याद आने लगती है। क्योंकि आम बहुत ही स्वादिष्ट जो होता है। परंतु आम के अतिरिक्त आम की पत्तियां भी सेहत के लिए लाभदायक मानी जाती है। क्योंकि आम की पत्तियों में ऐसे-ऐसे एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जिससे हमारा शरीर रोगों से बचा रहता है। जिससे हमारा शरीर पहले की अपेक्षा स्ट्रांग हो जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं आम की 2 पत्तियां शरीर को कितनी बीमारियों से बचाती है।
अगर किसी व्यक्ति को हार्ट संबंधित बीमारी है तो आम की पत्तियों को तोड़कर उन्हें सुखा लें और उसका चूर्ण बना लें। और रात को सोने से पहले 1 चम्मच इस चूर्ण का सेवन करें। आपकी हार्ट से जुड़ी यह हुई समस्याएं खत्म हो जाएंगी। इसके साथ – साथ आंत और किडनी भी मजबूत होने लगती है।
रक्तचाप के रोगियों के लिए आम की पत्तियां वरदान से कम नहीं है। क्योंकि आम की पत्तियों का काढ़ा बनाकर सेवन करने से रक्तचाप कंट्रोल होने लगता है।
मधुमेह या डायबिटीज के मरीजों के लिए आम की पत्तियां काफी फायदेमंद होती है। आम के पत्तों में मिलने वाला एंथोकाइन टेनिन तत्व मधुमेह को जड़ से खत्म करने में सक्षम होता है। इसलिए 7 से 15 दिनों तक सुबह खाली पेट आम की कोमल पत्तियां जरूर चबा लें और उसका रस पी लें। आपको बहुत ज्यादा फायदा मिलेगा।