इंटरनेट की कीमतों में आई भारी गिरावट यह कंपनियां दे रही हैं सबसे सस्ता इंटरनेट
भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री के अंदर रिलायंस जिओ के आने के बाद से काफी क्रांतिपूर्ण बदलाव देखने को मिल रहे हैं| और इसी के कारण आज भारत के अंदर इंटरनेट जैसे सर्विसेज के लिए आपको बहुत ही कम चार्ज देना पड़ रहा है|

यही यदि कुछ समय पहले की बात की जाए जहां पर रिलायंस जियो जब भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री के अंदर नहीं आया था उस समय लगभग आपको 1 जीबी डाटा के लिए ₹250 से ₹300 चुकाने पड़ते थे| उसी के साथ ही यदि आप वॉइस और वीडियो कॉलिंग जैसी सुविधाएं ले रहे हैं तो उसके लिए भी आप को अधिकतम चार्ज चुकाना पड़ता था| जिसके कारण भारत और देशों के मुकाबले काफी पीछे हो रहा था|
लेकिन रिलायंस जिओ के आने के बाद से देश में काफी क्रांति पूर्ण बदलाव हुए हैं| जहां पर आपको वॉइस और वीडियो कॉलिंग जैसी सुविधाओं को बिल्कुल मुफ्त कर दिया गया है वहीं पर आपको अब ₹309 में 54 दिनों के लिए प्रतिदिन एक जीबी डाटा के हिसाब से 54 GB डाटा दिया जा रहा है|
जिओ के मुकाबले यदि अन्य कंपनियों की बात की जाए तो वोडाफोन, आइडिया और Airtel जैसी बड़ी कंपनियों के भी डाटा कीमतों में काफी गिरावट आई है| और आज भारत के अंदर आपको एक जीबी डाटा के लिए मात्र एक से ₹1 से भी काम कीमत चुकाने पड़ रहे हैं|
पिछले बीते साल भर के अंदर भारत में आपको काफी तेजी से बदलाव देखने को मिला है| इसका श्रेय काफी हद तक रिलायंस जिओ जैसी बड़ी कंपनियों को भी जाता है| हालांकि रिलायंस जियो ने शुरुआत में अपनी इंटरनेट सर्विस को एकदम फ्री कर रखा था| लेकिन अब कुछ समय के बाद रिलायंस जिओ ने अपनी कुछ सेवाओं को चार्ज कर रहा है|