अमिताभ बच्चन के बारे में ये दिलचस्प बातें – The interesting things about Amitabh Bachchan

1.बॉलीवुड के शहंशाह यानी की अमिताभ बच्चन आज जिस भी मुकाम पर है इससे तो हम सब रूबरू है लेकिन इस शहंशाह के बारे में ऐसी ढ़ेरों बाते है। जिससे आप रूबरू नहीं है तो चलिए आपकों आपके पसंदीदा एक्टर के बारे में कुछ दिलचस्प बातों से रूबरू कराते है।
2. उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्में अमिताभ बच्चन के बचपन का नाम ‘इन्कलाब’ था। बाद में यह नाम अमिताभ बच्चन नाम में तबदील हो गया। अमिताभ का अर्थ होता है ‘ऐसा दीपक जो कभी ना बुझे‘। लेकिन माता तेजी बच्चन ने बेटे को अमिताभ कहकर नहीं पुकारा बल्कि वह अमिताभ को प्यार से ‘मुन्ना’ कहती थी।
3.अमिताभ बच्चन के एक छोटे भाई है जिसका नाम अजिताभ बच्चन है। अमिताभ बच्चन व उनके भाई अजिताभ बच्चन जब बचपन में एकसाथ स्कूल जाया करते थे तब अजिताभ के थक जाने पर अमिताभ उन्हें कंधे पर बिठाकर उन्हें स्कूल जाया करते थे।
4. ढाई साल की उम्र में अमिताभ लाहौर रेलवे स्टेशन पर अपने माता-पिता से बिछड़ गए थे। इसके बाद वह ओवरब्रिज पर पहुंच गए थे, तब पिता हरिवंश राय बच्चन व माता तेजी बच्चन ने सीख दी की माता-पिता को बताए बगैर बच्चों को कहीं नहीं जाना चाहिए।
5.फिल्मों में काम करने से पहले अमिताभ बच्चन ऑल इंडिया रेडियों में नौकरी के लिए गए थे जहां उन्हें उनकी भारी आवाज़ के कारण काम नहीं मिला।
6. अमिताभ बच्चन ने सबसे पहले ‘शॉ एंड वॉलेस’ कंपनी में ब्रोकर के पोस्ट पर काम किया था, साथ ही उनकी पहली सैलरी 500 रुपय थी।
7. अमिताभ बच्चन को प्यार से अमित भी कहा जाता है। उनके करियर की शरूआत 1969 की फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ से हुई। जिसमें उनका किरदार सातवों हिंदुस्तानी का था।
8. अमिताभ बच्चन का सपना एक्टर बनने का नहीं बल्कि इंजीनियर बनने का था, यहां तक की उन्होंने एयरफोर्स में जाने की भी तैयारी भी कर ली थी।
9. बॉलीवुड के शहंशाह के हुनर में से एक हुनर ये है कि वह दोनों हाथों से लिख सकते है। साथ ही उन्हें बहुत सी भाषाओं की जानकारी है।
10. अमिताभ बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ से की थी। इस फिल्म के बाद वह काफी समय से खाली बैठे थे व फिल्मों का इतंजार भी किया था। उनकी बहुत सी फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखाया था।
11. 1974 की हिट फिल्म ‘रोटी कपड़ा और मकान’ में अमिताभ बच्चन ने पहली बार एक मेहमान कलाकार की भूमिका निभाई थी। 1975 में यश चोपड़ा की फिल्म ‘दीवार’ अमिताभ बच्चन की पहली ऐसे फिल्म रही जिसमें उन्होंने यश चोपड़ा के साथ मुख्य कलाकार के रूप में काम किया था।
12. उनके करियर की नई उड़ान फिल्म ‘जंजीर’ से हुई। जिसके बाद उनकी फिल्मों ने दर्शकों पर अपना जादू बिखेरना शुरू कर दिया था।
13. अमिताभ बच्चन के निजी जीवन की बात करे वह जया भादुड़ी से पहली बार पुणे में मिले थे। इसके बाद दोनों फिल्म ‘गुड्डी’ से सेट पर मिले। दोनों ने कभी एक दूसरे को डेट नहीं किया। दोनों हमेशा दोस्तों की पार्टी व किसी कायर्कम में मिलते थे। 1973 की फिल्म ‘ज़जीर’ में अमिताभ व जया एक साथ नज़र आए थे। इसके बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया।
14. अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘शंहशाह’ की कहानी उनकी पत्नी जया बच्चन ने लिखी थी। साथ ही बिग बी ने अपना पहला गाना फिल्म ‘मिस्टर नटवरलाल’ में गाया था। जिसके लिए उन्हें ‘बेस्ट प्लेबैक सिंगर’ का अवॉर्ड भी मिला था।
15. फिल्म ‘कुली’ के दौरान अमिताभ बच्चन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी हालत इतनी गंभीर थी कि उनके बचने की उम्मीद कम थी। पूरा देश उनके लिए प्राथना कर रहा था। इसी बीच जया बच्चन रोजाना छह किलोमीटर पैदल सिद्धिविनायक मंदिर जाया करती थी, सभी की दुआयों ने अमिताभ बच्चन को नया जीवनदान दिया।
16. सुपरहिट फिल्म ‘शोले’ के दौरान अमिताभ बच्चन को यह पता चला था कि वह पिता बनने वाले है। साथ ही इस फिल्म में जय का किरदार पहले शत्रुघन सिन्हा को ऑफर मिला था।
17.खाने में अमिताभ बच्चन को आलू-पूड़ी, पकौडे, भिन्डी की सब्जी, पाराठे पसंद है, मीठे में उन्हें गुलाब-जामुन बेहद पसंद है।
18. बॉलीवुड की 17 फिल्मों में अमिताभ बच्चन का नाम विजय है। वहीं 9 फिल्मों में अमित।
19. ऐसा अकसर होता है कि अमिताभ बच्चन के कपड़ो का सलेक्शन उनके बच्चें अभिषेक बच्चन व श्वेता करते है।
20. अमिताभ बच्चन भगवान में बहुत आस्था रखते है। साथ ही वह श्रीमद्भागवत गीता का पाठ नियमित रूप से करते हैं।
21. बिग बी दिलीप कुमार, मोतीलाल, बलराज साहनी को अपना आइडियल मानते है। साथ ही वह वहीदा रहमान को सबसे खूबसूरत महिला मानते है।
22. उनके पास घडिय़ों व चश्मों का सबसे बड़ा ब्राड कलेक्शन है। वह अपने भाई अजिताभ बच्चन को अपना सबसे करीबी मित्र मानते है।
23. फिल्म इंडस्ट्री के अमिताभ एक ऐसे एक्टर के रूप में जाने जाते है जो वक्त के काफी पाबंद है। चाहें शूटिंग का सेट हो या कोई कार्यक्रम वह हर जगह समय पर पहुंचते है।
24. बचपन में अमिताभ बच्चन ने बिना अपने पिता से पूछे कलम निकाला था। जिसके लिए उन्हें काफी डांट पड़ी। यहां तक की उनके इस काम के लिए पिता ने उन्हें चोरी का दर्जा तक दे दिया।
25. एक समय था जब अमिताभ बच्चन को खाली समय में क्रिकेट खेलना काफी पसंद है। अमिताभ बच्चन कभी भी अपने करीबी लोगों का जन्मदिन नहीं भूलते।
26. वह कितने भी व्यस्त हो पूरे दिन में एक वक्त का खाना वह घर पर ही खाते है।
27. फिल्म ‘अक्स’ में उन्होंने मनोज बाजपेयी के साथ 30 फीट ऊंचाई से कूदते हुए एक स्टंट सीन किया था।
28. अमिताभ बच्चन ने दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है।
29. 60वीं वर्षगाठ पर अमिताभ को उनकी पत्नी जया ने 400 पेज की कॉफी टेबल बुक गिफ्ट की थी। जिसमें अभिषेक और श्वेता ने भी पिता के बारे में कुछ चैप्टर लिखे थे।
30. अमिताभ बच्चन को इलाहाबाद के अमरूद काफी पसंद है। जब वह अपना शहर छोड़ कर मुम्बई आए थे, वह इलाहाबादी अमरूद काफी मिस किया करते थे।