Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं। जिनके शरीर में चक्कर आने की समस्या होती हैं। सही जानकारी नहीं होने के कारण लोग इस समस्या को एक नॉर्मल समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। जो उनके लिए कभी कभी खतरनाक साबित होता हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे शरीर में होने वाले कुछ ऐसे चीजों के कमी के बारे में जिन चीजों की कमी होने से इंसान को अचानक से चक्कर आने की समस्या होती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .आयरन की कमी, अगर किसी व्यक्ति को चलते चलते या सो कर उठने के बाद अचानक से चक्कर आते हैं तो ये समस्या शरीर में आयरन की कमी होने के कारण हो सकता हैं। क्यों की जब इंसान के शरीर में आयरन की कमी हो जाती हैं तब दिमाग का न्यूरो सिस्टम ठीक तरीकों से कार्य नहीं करता हैं। जिसके कारण इंसान को चक्कर आते हैं। इस समस्या को आप भूलकर भी नजरअंदाज ना करें। अगर किसी व्यक्ति को ऐसी समस्या होती हैं तो उसे आयरन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए और डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
2 .ऑक्सीजन की कमी, अचानक से चक्कर आने की समस्या शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण हो सकता हैं। क्यों की जब इंसान के शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती हैं तब दिमाग का न्यूरोट्रांसमीटर कमजोर हो जाता हैं। साथ ही साथ इंसान को सांस लेने में भी परेशानी होती हैं। इससे इंसान को अचानक से चक्कर आ जाते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप डॉक्टर की सलाह लें और सुबह के समय प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक करें।
3 .कैल्शियम की कमी, अगर किसी व्यक्ति को चोट लगने से चक्कर आते हैं और उन्हें कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं तो ये शरीर में कैल्शियम की कमी होने के कारण हो सकता हैं। क्यों की जब किसी व्यक्ति के शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती हैं तब हड्डियों का विकास रूक जाता हैं और दिमाग के सेल्स कमजोर हो जाते हैं। जिसके कारण लोगों को अचानक से चक्कर आने की समस्या होती हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कैल्शियम युक्त आहार का सेवन करें और डॉक्टर की सलाह लें।
Comments are closed.